फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   11 accused arrested for molesting two minor sisters in Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में दो नाबालिग सगी बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म, 11 आरोपी गिरफ्तार

Thu, 30 Jul 2020 04:22 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलौदाबाजार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलौदाबाजार Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 30 Jul 2020 04:22 PM IST
विज्ञापन
11 accused arrested for molesting two minor sisters in Chhattisgarh
सांकेतिक तस्वीर

छत्तीसगढ़ में एक घृणित एवं जघन्य अपराध को अंजाम दिया गया है। यहां बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में दो नाबालिग सगी बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इस मामले में पुलिस ने कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से दो आरोपी नाबालिग हैं।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में दो नाबालिग सगी बहनों से दुष्कर्म के मामले में नौ आरोपियों अजय वर्मा (25), सोहन ध्रुव (19), राजेन्द्र डहरिया (23), शिवम वर्मा (18), पीयूष वर्मा (19), राकेश डहरिया (23), जगन्नाथ यादव (24), राकी घृतलहरे (19) और गोपी साहू (19) को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में दो नाबालिगों को भी पकड़ा गया है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस महीने की 28 तारीख को महिला हेल्पलाइन 181 पर एक नाबालिग लड़की ने फोन पर दो माह पूर्व अपने और अपनी सगी नाबालिग बहन के साथ हुई दुष्कर्म की घटना के बारे में जानकारी दी थी। दोनों बहनों की उम्र 14 और 16 वर्ष है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस दल ने 29 जुलाई को पीड़िता के पिता से मुलाकात की और घटना के बारे में पूरी जानकारी ली। बालिकाओं ने बताया कि वे लगभग दो माह पूर्व 31 मई को अपने दो पुरुष मित्रों गोपी साहू और कमलेश उर्फ राकी के साथ घूमने गई थीं। वापसी के दौरान नौ आरोपियों (जिनमें दो नाबालिग लड़के भी शामिल थे) ने लड़कियों के दोनों पुरुष मित्रों से कथित तौर पर मारपीट कर उन्हें वहां से भगा दिया तथा बालिकाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान आरोपियों ने मोबाइल से वीडियो भी बना लिया और बालिकाओं को घटना के संबंध में किसी को भी कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद लड़कियां डर गईं और इस संबंध में किसी को भी नहीं बताया। लेकिन इसके बाद आरोपी बालिकाओं को लगातार धमकी दे रहे थे जिससे परेशान होकर उन्होंने महिला हेल्पलाइन से मदद मांगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed