फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   10,320 sacks of illegal paddy and 16 vehicles seized in Balrampur district, administrative action underway

Chhattisgarh News: बलरामपुर जिले में 10 हजार 320 बोरी अवैध धान और 16 वाहन जब्त, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई जारी

Mon, 24 Nov 2025 12:34 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Mon, 24 Nov 2025 12:34 PM IST
सार

कलेक्टर के निर्देश पर गठित संयुक्त टीम ने अब तक जिले के विभिन्न हिस्सों से 10,320 बोरी अवैध धान जब्त किया है, साथ ही परिवहन में उपयोग किए जा रहे 16 वाहनों को भी कब्जे में लिया गया है।

विज्ञापन
10,320 sacks of illegal paddy and 16 vehicles seized in Balrampur district, administrative action underway
बलरामपुर जिले में 10 हजार 320 बोरी अवैध धान और 16 वाहन जब्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में धान के अवैध भंडारण और परिवहन के खिलाफ प्रशासन की सख्त कार्रवाई जारी है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को पारदर्शी और व्यवस्थित रखने के उद्देश्य से जिले में लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


कलेक्टर के निर्देश पर गठित संयुक्त टीम ने अब तक जिले के विभिन्न हिस्सों से 10,320 बोरी अवैध धान जब्त किया है, साथ ही परिवहन में उपयोग किए जा रहे 16 वाहनों को भी कब्जे में लिया गया है। अधिकारियों के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों और अंतर्राज्यीय सीमाओं पर विशेष निगरानी रखी जा रही है ताकि अवैध कारोबार को रोका जा सके।
विज्ञापन


टीम में खाद्य विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस के अधिकारी शामिल हैं, जो नियमित रूप से जांच और छापामार कार्रवाई कर रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि अवैध धान व्यापार में शामिल कोचियों और दलालों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। जिला प्रशासन ने किसानों और आम नागरिकों से अपील की है कि यदि ऐसे किसी अवैध भंडारण या परिवहन की जानकारी मिले तो तुरंत सूचित करें। साथ ही विश्वास दिलाया गया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed