{"_id":"6693e6885c4ac2e582097f62","slug":"1-lakh-86-thousand-rupees-fraud-in-name-of-job-one-accused-arrested-in-sakti-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sakti: नौकरी के नाम पर एक लाख 86 हजार रूपये की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार, फरार ठगों की तलाश में पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sakti: नौकरी के नाम पर एक लाख 86 हजार रूपये की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार, फरार ठगों की तलाश में पुलिस
Sun, 14 Jul 2024 08:24 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, सक्ती
अमर उजाला नेटवर्क, सक्ती
Published by: Digvijay Singh
Updated Sun, 14 Jul 2024 08:24 PM IST
सार
सक्ति जिले के ग्राम दूरपा निवासी योगेश राठौर से नौकरी लगने के नाम पर एक लाख 86 हजार रूपये की ऑनलाइन ठगी की है। झारखंड से एक आरोपी दीपू कुमार को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सक्ति जिले के ग्राम दूरपा निवासी योगेश राठौर से नौकरी लगने के नाम पर एक लाख 86 हजार रूपये की ऑनलाइन ठगी की है। झारखंड से एक आरोपी दीपू कुमार को गिरफ्तार किया गया है। ठगी में शामिल अन्य आरोपी फरार है। आरोपी के पास से 9 नाग मोबाईल, 2 नाग चेक बुक और 1लाख 2 हजार रु नगद राशि बरामद की गई है।
विज्ञापन
मिली जानकारी अनुसार,योगेश राठौर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी की एक प्रिंट मीडिया पेपर में फूल टाइम और पार्ट टाइम जॉब का विज्ञापन देखा था। जिसमे नौकरी के लिए एक नंबर भी दिया गया था। जिसे फोन के माध्यम से बात होने पर व्हाट्सएप में अपने डॉक्यूमेंट को भेजा था। आरोपी दीपू कुमार ने 10 बार अलग अलग कामों के लिए ऑन लाइन के माध्यम से पैसे मांगे गए थे।
विज्ञापन
जांच पड़ताल की जा रही थी। इस दौरान योगेश राठौर को अलग अलग नंबर से पैसे भेजने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। सायबर टीम की मदद से पुलिस की टीम झारखंड भेजी गई। जहां आरोपी दीपू कुमार को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर तलाशी ली गई। इस दौरान ठगी में शामिल उसके अन्य साथी मौके से भाग निकले।
विज्ञापन
वहीं आरोपी दीपू कुमार के पास मिले रजिस्टर में 1125 नंबर और करोड़ों रु की जानकारी मिली है। बैंक खाते से आरोपी की संपति की जांच बाकी है। आरोपी मुख्यता हिंदी भाषी प्रदेश महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश,राजस्थान, छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं को अपना ठगी का शिकार बनाया करते है।