{"_id":"56ec22254f1c1bfa578b456f","slug":"women-s-t-20-world-cup-newzealand-win-in-mohali-newzealand-win-93-run-mohali-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"टी-20 वर्ल्ड कपः मोहाली में कप्तान सुजी ने दिलाई न्यूजीलैंड को जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टी-20 वर्ल्ड कपः मोहाली में कप्तान सुजी ने दिलाई न्यूजीलैंड को जीत
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 19 Mar 2016 08:17 AM IST
विज्ञापन
पीसीए में न्यूजीलेंड और आयरलेंड मैच के दौरान शॉट लगाती न्यूजीलेंड की टीम की खिलाड़ी।
- फोटो : Amar Ujala
महिला टी- 20 वर्ल्ड कप में आयरलैंड को 93 रन से हराकर न्यूजीलैंड ने टूर्नामेंट में लगतार दूसरी जीत दर्ज की। इसमें विजेता टीम की कप्तान सुजी बेट्स के 82 रन की शानदार पारी शामिल रही। पीसीए स्टेडियम मोहाली में खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बेहतर शुरूआत नहीं की।
टीम ने अपनी पहली विकेट 19 रन पर खो दी। जिसमें आरएच प्रीस्ट ने 12 रन बनाए। इसके बाद टीम की कप्तान सूजी व सोफी डिवाइन के बीच दूसरी विकेट के लिए 105 रन की साझेदारी हुई। सूजी ने आउट होने से पहले 2 छक्के व 7 चौकों की मदद से 60 गेंद पर 82 रन बनाए।
वहीं डिवाइन ने 2 छक्के व 3 चौकों की मदद से 47 रन की पारी खेली। इसकी बदौलत न्यूजीलैंड की टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 177 रन बनाए। आयरलैंड की ओर से किम गार्थ, ऐमी केनेली व इसोबेल जयिस ने 1-1 विकेट झटके।
विज्ञापन
लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड टीम 20 ओवर में 5 विकेट पर 84 रन ही बना सकी। टीम की ओर से इसोबेल ने 2 चौके लगाकर कुल 28 रन बनाए। न्यूजीलैंड की ओर से गेंदबाजी में एरिन बर्मिघम ने 2 विकेट व डिवाइन व मोनी नेल्सन ने 1-1 विकेट झटके।