फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   wheat mandi, crime, lalru, mohali, wheat

किसानों की मेहनत पर पानी डालते रंगे हाथों तीन युवक गिरफ्तार

Sun, 27 Mar 2016 06:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लालड़ू(मोहाली)
ब्यूरो/अमर उजाला, लालड़ू(मोहाली) Updated Sun, 27 Mar 2016 06:37 PM IST
विज्ञापन
wheat mandi, crime, lalru, mohali, wheat
अनाज मंडी में अपने गेहूं की रखवाली करते किसान
पंजाब सरकार की आटा दाल स्कीम के तहत गरीबों को बांटे जाने वाले गेहूं को गोदाम में गीला करके वजन बढ़ाया जा रहा था। इस आरोप में तीन लोगों को रंगेहाथ काबू कर लिया गया था। जबकि आरोपियों की निशानदेही पर एक व्यक्ति को बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन


वहीं, पुलिस ने इस मामले में सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस हंडेसरा थाने में दर्ज किया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। जबकि जांच के कटघरे में फूड सप्लाई महकमे के अफसर भी हैं। मामला 24 मार्च का है।
विज्ञापन


जानकारी अनुसार, गांव ज्योली में महालक्ष्मी राइस शेलर में पनग्रेन का गोदाम है। वहां आटा दाल स्कीम के तहत गरीबों को बांटे जाने वाली गेहूं का स्टोर है। इनमें एक अलग ढांग में रखीं 4 हजार से अधिक बोरियों का वजन बढ़ाने के लिए पाइप से पानी छिड़का जा रहा था। इसके अलावा 170 बोरियां गांव सयोली में डिपो में पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर छापा मारकर धोखाधड़ी करने के आरोप में डिपो होल्डर सुखदेव सिंह निवासी बरटाना, उसके कारिंदे जसपाल जस्सी और उदय सिंह को होली वाले दिन रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया था। डेराबस्सी कोर्ट ने उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।


थाना प्रभारी हंडेसरा भारत भूषण ने बताया कि सुखदेव व उसके कारिंदों ने बताया कि इस काम में विभाग के चौकीदार लाभ सिंह व भाग सिंह के अलावा डिपोधारक जोरावर सिंह शामिल है। इसके बाद चौकीदार भाग सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed