फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   tradition, unique tradition, ajab gajab tradition, rohtak village tradition

अनोखा रिवाजः एक दिन 24 घंटे देश दुनिया से कटा रहता है ये गांव

Mon, 05 Sep 2016 09:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Mon, 05 Sep 2016 09:43 AM IST
विज्ञापन
tradition, unique tradition, ajab gajab tradition, rohtak village tradition
रोहतक के गांव खरक जाटान का अनोखा रिवाज - फोटो : अमर उजाला
देश के एक गांव का अनोखा रिवाज जानकर आप चौंक जाएंगे। ये गांव पूरा एक दिन 24 घंटे के लिए देश दुनिया से कटा रहता है। इस गांव का नाम है हरियाणा में महम चौबीसी का खरक जाटान। शनिवार को 24 घंटे तक देश दुनिया के लिए बंद रहा।
विज्ञापन


सदियों पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए ग्रामीणों ने शुक्रवार रात 12 बजे से शनिवार रात 12 बजे तक पूरे गांव को बंद रखा। न तो कोई ग्रामीण गांव से बाहर गया और न ही किसी को गांव के अंदर आने दिया गया। भादो माह के किसी भी एक शनिवार को गांव में इस बंद का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन


मान्यता है कि इससे पशुओं में बीमारी नहीं आती और अमन-चैन बना रहता है। गांववासी सत्यवान शर्मा, बालकिशन शर्मा, संजय, शमशेर खरक, जग्गा ठेकेदार सरपंच प्रतिनिधि, रामकुमार और पालू ने बताया कि बंद खुलने के समय पूरे गांव में गंगाजल का छिड़काव किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं ने शंख बजाकर गली गली धूप की धूनी दी

tradition, unique tradition, ajab gajab tradition, rohtak village tradition
हरचंदरपुर गांव - फोटो : अमर उजाला
गांववासियों ने बताया कि इस बार बंद का आयोजन तो किया गया, लेकिन अन्य गतिविधियां नहीं हो पाई। रांझा गाने वाले कृष्ण जोगी के घर महिला की मौत होने के कारण इस बार ऐसा नहीं हो सका। लेकिन पूरे गांव ने मिलकर पूरी तरह से आस्था व विश्वास के साथ बुजुर्गों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए बंद रखा।

मंदिर में खीर का प्रसाद बनाया गया। युवाओं ने शंख बजा कर पूरे गांव में गली गली घूमकर धूप की धूणी दी। सत्यवान शर्मा ने बताया कि सदियों पहले गांव में एक साधु आए थे।

उन्होंने बताया था कि भादो के किसी भी शनिवार को एक दिन के लिए बंद लगाया जाएगा तो गांव में पशुओं में बीमारी नहीं आएगी। तभी से यह परंपरा चली आ रही है। इस दिन एक दिन पहले बना भोजन ही करते हैं। जिस घर में दूध होता है, वह गांव में ही अन्य जरूरतमंदों को दूध दे देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed