CoronaVirus in Punjab: लुधियाना में कोरोना से मौत, मृतकों की संख्या हुई छह, 68 पॉजिटिव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में कोरोना वायरस से पीड़ितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। रविवार को कोरोना पॉजिटिव दो और मामले सामने आने के बाद राज्य में इस घातक वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या बढ़कर 68 हो गई है। रविवार को ही लुधियाना में कोरोना वायरस से पीड़ित एक महिला की मौत हो गई। इसी के साथ राज्य में इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या छह हो गई है। हालांकि इस बीच राहत की खबर यह है कि चार मरीज ठीक होकर अस्पताल से अपने घर लौट चुके हैं।
बता दें कि शनिवार को सामने आए नए मामलों में से तीन अमृतसर, तीन मोहाली और एक-एक जालंधर पठानकोट व फरीदकोट से थे। सेहत विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, राज्य में अब तक सामने आए 1824 संदिग्ध मरीजों के सैंपलों की जांच की जा चुकी है, जिनमें से 1520 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है। फिलहाल 239 लोगों की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। राज्य में अब तक पॉजिटिव लोगों में से एक मरीज की हालत गंभीर है।Total 68 patients have tested positive for #COVID19 till now in the state; of which 1 patient is critical and on ventilator support. 4 patients have been cured. Total 6 #COVID19 patients have passed away till now: Department of Health & Family Welfare, Punjab
— ANI (@ANI) April 5, 2020विज्ञापन
सूबे में कब और कहां हुई मौत
- सबसे पहले 18 मार्च को नवांशहर जिले के गांव पठलावा के बुजुर्ग की मौत हुई, जो जर्मनी से आया था।
- नवांशहर के बुजुर्ग के संपर्क में आने से 29 मार्च को होशियारपुर के एक व्यक्ति की मौत हो गई। वह अमृतसर में भर्ती था।
- 30 मार्च को लुधियाना की 42 साल की महिला की पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में मौत हो गई थी।
- 31 मार्च को चंडीगढ़ पीजीआई में भर्ती मोहाली के 65 साल के व्यक्ति ने दम तोड़ दिया था।
- 3 अप्रैल को अमृतसर के श्री गुरु नानक देव जी अस्पताल में भर्ती श्री हरमंदिर साहिब के पूर्व रागी भाई निर्मल सिंह का निधन हो गया।
- 05 अप्रैल को लुधियाना में कोरोना पीड़ित महिला ने जान गंवाई।
कपूरथला में नाबालिग को संक्रमण
स्वास्थ्य विभाग कपूरथला की तरफ से दिल्ली के निजामुद्दीन में हुए तब्लीगी जमात के मरकज में भाग लेकर वापस आए लोगों में से कुल 33 व्यक्तियों के सैंपल कोरोना वायरस जांच के लिए भेजे गए थे। इनमें से एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सिविल सर्जन डा. जसमीत बावा ने बताया कि कपूरथला के पास गांव कोट करार खां निवासी 17 वर्षीय नाबालिग की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। उन्होंने बताया कि पीड़ित को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है और मरीज पर स्वास्थ्य विभाग की पूरी नजर है और उसे इलाज मुहैया करवाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि पीड़ित स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में ही रहेगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि डर और दहशत का माहौल न क्रिएट किया जाए, बल्कि सेहत विभाग का सहयोग किया जाए। जिससे समय पर पीड़ितों की पहचान की जा सके। एसएमओ डॉ. तारा सिंह के अनुसार मरीज की हालत इस समय स्थिर है। डीएसपी सब-डिवीजन हरिंदर सिंह गिल ने कहा कि गांव कोट करार खां को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। इस गांव के सात-आठ किलोमीटर के दायरे में स्थित गांवों के सरपंचों की मदद से ठीकरी पहरे लगवाने शुरू कर दिए हैं। गांव कोट करार खां में पुलिस फोर्स तैनात की जा रही है।