फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   teacher recruitment, punjab govt recruitment, govt teacher recruitment, punjab recruitment

16 हजार सरकारी अध्यापकों की भर्ती होगी, तैयार रहें

Fri, 27 May 2016 12:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट Updated Fri, 27 May 2016 12:17 PM IST
विज्ञापन
teacher recruitment, punjab govt recruitment, govt teacher recruitment, punjab recruitment
प्रदेश के 128 स्कूलों सहित शिक्षा निदेशालय और 12 उपनिदेशक कार्यालयों में पहले चरण में मशीनें लगाई जाएंगी। - फोटो : Demo pic
पंजाब में बहुत जल्द 16 हजार सरकारी शिक्षकों के पदों पर भर्ती होने वाली है। खुद शिक्षामंत्री ने इसका खुलासा किया। 650 लेक्चरर की भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इन लेक्चरर को नियुक्ति पत्र जल्द ही जारी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


यह बात जंडवाल में सेंट फ्रांसिस हाई स्कूल की 42 लाख की लागत से बनाई गई इमारत का उद्घाटन करने के लिए आए प्रदेश शिक्षा मंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने कही। शिक्षा मंत्री ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए पांच लाख तक का ब्याज मुक्त कर्जा देने का प्रदेश सरकार ने फैसला लिया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्पेशल बच्चों के लिए सीबीएसई के पैटर्न पर समानता बनाने के लिए एक भाषा लागू की जाएगी। उन्होंने स्कूल के विकास के लिए दो लाख रुपये देने का एलान कर स्कूल का मान्यता प्राप्त सर्टिफिकेट दिया। इस अवसर पर फादर माथयु, फादर जार्ज पाम, पूर्व परिवहन मंत्री मास्टर मोहन लाल, हरदीप सिंह लमीनी, विनोद कुमार, संजीव मल्हन, जत्थेदार सेवा सिंह, गुरदीप सिंह गुलाटी, जसबीर सिंह संधू उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed