फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   T20 World Cup: Today Ireland Vs New Zealand Match in PCA

टी-20 वर्ल्ड कप: आज पीसीए में आयरलैंड Vs न्यूजीलैंड

Fri, 18 Mar 2016 01:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Fri, 18 Mar 2016 01:18 PM IST
विज्ञापन
T20 World Cup: Today Ireland Vs New Zealand Match in PCA
टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप - फोटो : file photo

महिलाओं के टी-20 वर्ल्ड कप के आगाज मैच में श्रीलंका को शिकस्त देने के बाद न्यूजीलैंड  के हौसले  बुलंद हैं और वह आयरलैंड के खिलाफ भी अपना विजय अभियान जारी रखना चाहेगी।

विज्ञापन


वहीं, आयरलैंड की टीम इस मुकाबले के लिए कमर कसे हुए है। पीसीए में न्यूजीलैंड और आयरलैंड की टीमों के बीच शुक्रवार को टी-20 वर्ल्ड कप का मुकाबला खेला जाएगा।  हालांकि मैच पर मौसम की मार पड़ती नजर आ रही है। वीरवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी भी हुई। लेकिन बूंदाबांदी के बावजूद दोनों टीमों ने पीसीए में नेट अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया।
विज्ञापन


जीत के लिए जोर लगा देगी टीम
 वीरवार को पीसीए में एक प्रेस वार्ता में आयरिश टीम की इसोबेल जेयसी ने कहा कि वह अपनी टीम के लिए काफी कॉन्फिडेंट है। उन्होंने कहा कि वे भारतीय पिचों के अनुसार ही अपनी टीम को उतारेंगी। इनके अनुसार आयरलैंड की महिला टीम में चार ऐसी खिलाड़ी हैं,  जिनकी उम्र 20 से कम है। उन्होंने कहा कि उनकी टीम ने पिछले साल नवंबर तक अधिक टी-20 मुकाबले नहीं खेले थे, लेकिन इस वर्ल्ड कप के लिए वह पूरी तरह से तैयार हैं। टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ मोहाली में मैच जीतने के लिए पूरा दम लगा देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी टीम
न्यूजीलैंड टीम की कप्तान सूजी बेट्स  ने कहा कि टी-20 वर्ल्ड कप के  आगाज मैच में श्रीलंका को शिकस्त देने के बाद आयरलैंड के खिलाफ जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेंगी। इनके अनुसार टीम के पास पांच दमदार स्पिनर्स हैं और उनका ध्यान ज्यादा से ज्यादा विकेट निकालने पर होगा। वहीं टीम की कोच हैडी ने बताया कि उनके देश में भारतीय क्रिकेटरों को काफी पंसद किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed