{"_id":"57ee85e84f1c1bce4b573c60","slug":"swachhta-bhiyan-in-mohali-depty-commission-meeting-with-officers","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली में 15 दिन चलेगी सफाई मुहिम, रोजाना अफसर लेंगे रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली में 15 दिन चलेगी सफाई मुहिम, रोजाना अफसर लेंगे रिपोर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Fri, 30 Sep 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
स्वच्छ भारत अभियान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली में एक से पंद्रह अक्तूबर तक स्वच्छता मिशन के तहत सफाई पखवाड़ा मनाया जाएगा। इसको लेकर एडिशनल डिप्टी कमिश्नर भूपिंदर सिंह की अगुवाई में शुक्रवार को अधिकारियों की मीटिंग हुई। साथ ही सफाई पखवाड़े की तैयारियों के बारे में योजना तैयार की गई। एडीसी ने कहा कि इस काम को पूरी निष्ठा और सहयोग से किया जाएगा।
इस दौरान अधिकारी अपने घर से दफ्तर व आसपास की सफाई से लेकर गांवों, कस्बों व शहरों की गलियां, नालियां, स्कूलों, कॉलेजों, अस्पतालों व सार्वजनिक स्थानों की सफाई की प्रति विशेष ध्यान दे। उन्होंने अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि यह आदेश केवल कागजों तक ही सीमित न रह जाए। बल्कि इन्हें असल में अमलीजामा पहनाया जाए।
उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारियों को इस दौरान स्कूलों में पोस्टर मेकिंग, पेंटिंग व भाषण मुकाबले करवाने के निर्देश दिए। सुबह की प्रार्थना सभा में भी बच्चों को इस बारे जागरूक करने को कहा। इस दौरान किए जाने वाले काम की रोजाना रिपोर्ट भी उन्हें दी जाएगी। उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों के अधिकारी इस मुहिम के दौरान खुद भी हिस्सा ले।
विज्ञापन
सफाई पखवाड़े में बढ़िया काम करने वाले मुलाजिमों व अधिकारियों को विशेष तौर पर सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर जिला सेक्रेटरी परिषद रविंदर सिंह संधू, जिला प्रोग्राम अफसर सुखदीप सिंह, कार्यकारी इंजीनियर जन सेहत विभाग सुखविंदर सिंह पंधेर, ब्लॉक विकास व पंचायत अफसर बलजिंदर सिंह गरेवाल समेत कई अधिकारी मौजूद थे।