फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   swachhta bhiyan in mohali, depty commission meeting with officers

मोहाली में 15 दिन चलेगी सफाई मुहिम, रोजाना अफसर लेंगे रिपोर्ट

Fri, 30 Sep 2016 10:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Fri, 30 Sep 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
swachhta bhiyan in mohali, depty commission meeting with officers
स्वच्छ भारत अभियान
मोहाली में एक से पंद्रह अक्तूबर तक स्वच्छता मिशन के तहत सफाई पखवाड़ा मनाया जाएगा। इसको लेकर एडिशनल डिप्टी कमिश्नर भूपिंदर सिंह की अगुवाई में शुक्रवार को अधिकारियों की मीटिंग हुई। साथ ही सफाई पखवाड़े की तैयारियों के बारे में योजना तैयार की गई। एडीसी ने कहा कि इस काम को पूरी निष्ठा और सहयोग से किया जाएगा।
विज्ञापन


इस दौरान अधिकारी अपने घर से दफ्तर व आसपास की सफाई से लेकर गांवों, कस्बों व शहरों की गलियां, नालियां, स्कूलों, कॉलेजों, अस्पतालों व सार्वजनिक स्थानों की सफाई की प्रति विशेष ध्यान दे। उन्होंने अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि यह आदेश केवल कागजों तक ही सीमित न रह जाए। बल्कि इन्हें असल में अमलीजामा पहनाया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारियों को इस दौरान स्कूलों में पोस्टर मेकिंग, पेंटिंग व भाषण मुकाबले करवाने के निर्देश दिए। सुबह की प्रार्थना सभा में भी बच्चों को इस बारे जागरूक करने को कहा। इस दौरान किए जाने वाले काम की रोजाना रिपोर्ट भी उन्हें दी जाएगी। उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों के अधिकारी इस मुहिम के दौरान खुद भी  हिस्सा ले।
विज्ञापन
विज्ञापन


सफाई पखवाड़े में बढ़िया काम करने वाले मुलाजिमों व अधिकारियों को विशेष तौर पर सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर जिला सेक्रेटरी परिषद रविंदर सिंह संधू, जिला प्रोग्राम अफसर सुखदीप सिंह, कार्यकारी इंजीनियर जन सेहत विभाग सुखविंदर सिंह पंधेर, ब्लॉक विकास व पंचायत अफसर बलजिंदर सिंह गरेवाल समेत कई अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed