फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Students of Punjab will now be able to study engineering in their Punjabi as well

अब पंजाबी में इंजीनियरिंग की पढ़ाई: अमृतसर की गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी ने किया 50 हजार शब्दों का अनुवाद

Thu, 11 Jul 2024 09:45 AM IST
निवेदिता वर्मा हरीश शर्मा, अमर उजाला, अमृतसर
हरीश शर्मा, अमर उजाला, अमृतसर Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 11 Jul 2024 09:45 AM IST
सार

जीएनडीयू के स्कूल ऑफ पंजाबी स्टडी की ओर से हाल ही में तीन वर्कशॉप की गई थीं। इनमें मंथन के बाद जीएनडीयू ने शब्दों का अनुवाद कर भारत सरकार के आयोग को सौंप दिया है। इसे अब किताबों में परिवर्तित करने का काम भी शुरू हो गया है।

विज्ञापन
Students of Punjab will now be able to study engineering in their Punjabi as well
गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब के विद्यार्थी अब मां बोली पंजाबी में भी इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर सकेंगे। इसके लिए अमृतसर की गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू) की ओर से विज्ञान व टेक्निकल शब्दावली आयोग नई दिल्ली के साथ मिलकर इंजीनियरिंग विषय के तकनीकी शब्दों का पंजाबी में अनुवाद कर लिया गया है, ताकि अंग्रेजी के साथ-साथ विद्यार्थी पंजाबी में भी इनका अर्थ समझ सकें।

विज्ञापन


हालांकि, यह विद्यार्थी की पसंद पर भी निर्भर होगा कि उसे किस भाषा में पढ़ना है। स्कूल ऑफ पंजाबी स्टडी के प्रमुख डॉ. मनजिंदर सिंह ने बताया कि साइंस जैसे विषयों को पंजाबी में पढ़ाने के प्रयास के तहत शब्दों का पंजाबी में अनुवाद किया गया है, क्योंकि किसी भी विषय को सबसे ज्यादा अपनी भाषा में ही आसानी से समझा जा सकता है। इसका उदाहरण दुनिया के कई देशों जापान, चीन, रूस व फ्रांस आदि में मिलता है। यह सारे देश अपनी भाषा में ही पढ़ाई करवाते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस वर्कशॉप के जरिये हम पहली बार अंग्रेजी की शिक्षा प्रणाली की जगह पर साइंस जैसे विषयों को पंजाबी में पढ़ाए जाने का प्रयास कर रहे हैं। क्योंकि विद्यार्थियों की शिक्षा मातृ भाषा में अच्छे ढंग से हो सकती है। किसी भी तरह के ज्ञान को अगर मातृ भाषा में समझाया जाए, तो इसे आसानी से ग्रहण किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि 50 हजार तकनीकी शब्दों का अनुवाद किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवेश परीक्षा से होगी शुरुआत

डॉ. मनजिंदर सिंह ने बताया कि आने वाले एक-दो साल तक पंजाबी में पढ़ाई शुरू हो जाएगी। पंजाबी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं का विकल्प रहेगा। उन्होंने बताया कि सबसे पहले कोशिश है कि इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा पंजाबी में शुरू हो जाए, ताकि प्रवेश परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को किसी तरह की परेशानी न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed