फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   sonia sharma, singer sonia sharma, sonia sharma movie, punjabi movie release, kurukshetra

अब बड़े पर्दे पर नाम रोशन करेगी सोनिया शर्मा, मूवी रिलीज

Wed, 13 Apr 2016 11:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र Updated Wed, 13 Apr 2016 11:00 AM IST
विज्ञापन
sonia sharma, singer sonia sharma, sonia sharma movie, punjabi movie release, kurukshetra
हरियाणा सिंगर सोनिया शर्मा - फोटो : फाइल फोटो
हरियाणा की शान और मधुर आवाज की मालकिन पेहोवा की बेटी सोनिया शर्मा अब बड़े पर्दे पर अपने हुनर का लोहा मनवाएंगी। उनकी नई पंजाबी मूवी साका-ननकाना साहिब दे शहीद शनिवार भारत समेत कई देशों में रिलीज हो गई है।
विज्ञापन


यह पंजाबी मूवी एक सच्ची घटना पर आधारित है, जिसमें पंजाब में जलियांवाला बाग हत्याकांड समेत 1921 में पंजाब के ऐतिहासिक गुरूद्वारे ननकाना साहिब में अंग्रजों द्वारा सिखों के साथ किए गए जुल्म, अत्याचार और संघर्ष को सच्चाई के साथ दिखाया गया है।
विज्ञापन


इस फिल्म की अधिकतर शूटिंग ऐतिहासिक गुरूद्वारा ननकाना साहिब पाकिस्तान, यूनाइटेड किंग्डम समेत भारत के कई अलग-अलग स्थानों पर की गई है। इस फिल्म को हरियाणा की शान सोनिया शर्मा के अलावा पंजाब के जाने माने गायक कलाकार-कलेर कंठ, नक्षत्र गील व शीप्रा गोयल ने अपने सुरों से संजोया है, जबकि इसका म्यूजिक प्रसिद्ध संगीतकार व गायक मुकतार सहोटा का है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनिया के भाई संजीव शर्मा ने बताया कि यह फिल्म साका-ननकाना साहिब दे शहीद एक बडे़ पर्दे पर बनी फिल्म है, जिसका म्यूजिक भारत से बाहर यूनाइटेड किंगडम में तैयार किया गया है। इस फिल्म के लेखक व डायरेक्टर जगजीत सिंह समुद्री हैं व इस फिल्म में प्रोड्यूसर की भूमिका सुखबीर संधर ने निभाई है।


वहीं सोनिया का कहना है कि उसे बहुत खुशी है कि उसे इतनी बड़ी पंजाबी ऐतिहासिक मूवी में प्लेबैक का मौका मिला। उसने अपने इस मूवी गीत में काफी मेहनत की है और उसे पूरी उम्मीद है कि उसका यह गीत श्रोताओं के दिलों को जरूर भाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed