{"_id":"57ed37ee4f1c1b7927574883","slug":"school-closed-in-punjab-villages-due-to-highalert-after-indian-army-surgical-strike-in-pok","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारत-पाक सीमा पर तनाव, 10 किलोमीटर के दायरे के सभी स्कूल बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-पाक सीमा पर तनाव, 10 किलोमीटर के दायरे के सभी स्कूल बंद
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर/फिरोजपुर(पंजाब)
Updated Fri, 30 Sep 2016 11:38 AM IST
विज्ञापन
सर्जिकल स्ट्राइक के चलते हाईअलर्ट के बाद सुरक्षित ठिकानों की ओर जाते लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्जिकल स्ट्राइक के बाद एक आदेश जारी करते हुए सीमा के 10 किलोमीटर क्षेत्र के सभी स्कूलों को अगले आदेशों तक बंद कर दिया गया है। भारतीय सैनिकों की एलओसी पार आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद करने से दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है।
जिला शिक्षा अधिकारी फाजिल्का द्वारा जारी पत्र संख्या 2235 में कहा गया है कि भारत-पाक सीमा पट्टी से सटे 10 किलोमीटर क्षेत्र में आते सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूल अगले आदेशों तक के लिए बंद किए जाएं। इस दौरान अध्यापक स्कूल आएंगे।
किसी भी अध्यापक की छुट्टी मंजूर नहीं की जाएगी और अध्यापक व स्कूल मुखी किसी भी सूरत में अपना मोबाइल बंद न होने दें। इसके अलावा स्कूल मुख्याध्यापकों को कहा गया है कि वे अपने स्कूल के हाजिरी रजिस्टर लेकर 30 सितंबर को सुबह 9 बजे जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय फाजिल्का में हाजिर होकर रिपोर्ट पेश करें।

रेलकर्मियों की छुट्टी रद्द
सर्जिकल स्ट्राइक के चलते हाईअलर्ट के बाद सुरक्षित ठिकानों की ओर जाते लोग
भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते रेलवे ने रेलकर्मियों की छुट्टी रद्द कर दी है, जो छुट्टी पर कर्मी गए हैं उन्हें वापिस बुला लिया गया है। अगले आदेशों तक किसी को छुट्टी नहीं दी जाएगी। यह आदेश एडीआरएम अशुतोष पंत ने जारी किए हैं।
वीरवार शाम को एडीआरएम ने अधिकारियों की आपातकालीन बैठक बुलाई। इसमें आदेश जारी किए गए कि जो रेलकर्मी छुट्टी पर गए हैं, उनकी छुट्टियां रद्द कर वापिस बुलाया जाए। इसके अलावा सेना के लिए प्रत्येक सुविधा का प्रबंध किया गया।
डीआरएम आफिस की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। पानी की टंकियों पर आरपीएफ के जवान तैनात किए गए। रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए। रेल पटरी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।