फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   SAD demands CBI inquiry into school molestation case

Punjab News: शिअद ने की स्कूल में छेड़छाड़ मामले की सीबीआई जांच की मांग, शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भी मांगा

Wed, 10 Jan 2024 11:28 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 10 Jan 2024 11:28 PM IST
सार

शिअद नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने अमृतसर के एक स्कूल में किशोरियों से छेड़छाड़ मामले में प्रदेश सरकार को घेरा। उन्होंने मामले की सीबीआई जांच की मांग की। इतना ही नहीं आरोपी शिक्षक राकेश कुमार की गिरफ्तारी नहीं होने पर प्रशासन की मंशा पर सवाल उठाया।

विज्ञापन
SAD demands CBI inquiry into school molestation case
बिक्रम सिंह मजीठिया। - फोटो : फाइल

विस्तार

पूर्व मंत्री और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस को बर्खास्त करने की मांग की। वहीं मजीठा के एक सरकारी प्राथमिक स्कूल में किशोरियों से छेड़छाड़ की घटना की सीबीआई से जांच कराने की अपील की।

विज्ञापन


बुधवार को जारी एक बयान में मजीठिया ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शिक्षा मंत्री को तुरंत बर्खास्त नहीं किया तो यह माना जाएगा कि वह पीड़ितों और उनके माता-पिता की बजाय इस घृणित कृत्य के पीछे अपराधी का पक्ष ले रहे थे। उन्होंने यह भी सवाल किया कि मुख्यमंत्री अब तक पीड़ित परिवारों से मिलने क्यों नहीं गए? मजीठिया ने कहा कि आपके पास विपश्यना रिट्रीट में भाग लेने और अपने बॉस अरविंद केजरीवाल को देशभर में घुमाने का समय है लेकिन आपके पास यौन शोषण के पीड़ितों से मिलने का समय नहीं है। 
विज्ञापन


मजीठिया ने आप के चरित्र पर भी सवाल उठाया और कहा कि आपने बिलकिस बानो के साथ हुए अन्याय के बारे में बात की है लेकिन अब जब आप गलत को सही करने की स्थिति में हैं तो आपने चुप रहना चुना है। यह एक बीमार मानसिकता को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मजीठिया ने किशोरियों से छेड़छाड़ करने के आरोपी शिक्षक राकेश कुमार की तत्काल गिरफ्तारी की भी मांग की। उन्होंने कहा कि यह निंदनीय है कि मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के सात दिन बाद भी शिक्षक को गिरफ्तार नहीं किया गया है। उन्होंने शिक्षक को सरकारी सेवा से तत्काल बर्खास्त करने की भी मांग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed