फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Representatives of G-20 countries reached Amritsar for conference

G-20 conference: गुरु नगरी पहुंचे जी-20 देशों के प्रतिनिधि, श्री हरमंदिर साहिब में टेका माथा

Tue, 14 Mar 2023 12:22 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 14 Mar 2023 12:22 PM IST
सार

सम्मेलन के पहले चरण में 15 से 17 मार्च और दूसरे चरण में 19 से 20 मार्च को बैठकें होंगी। सुरक्षा के लिए करीब 10000 जवान तैनात किए गए हैं। मंगलवार को डीजीपी गौरव यादव ने भी सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया।

विज्ञापन
Representatives of G-20 countries reached Amritsar for conference
गुरु नगरी पहुंचे जी-20 देशों के प्रतिनिधि। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमृतसर में जी-20 सम्मेलन के कार्यक्रम बुधवार से शुरू होंगे। इसके लिए विभिन्न देशों के प्रतिनिधि मंगलवार को शहर पहुंचे। उन्होंने दोपहर बाद श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेका। यहां शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने उन्हें सम्मानित किया। इसके बाद उन्होंने जलियांवाला बाग का दौरा किया और शहीदों को श्रद्धांजलि दी। सम्मेलन के पहले चरण में 15 से 17 मार्च और दूसरे चरण में 19 से 20 मार्च को बैठकें होंगी। सुरक्षा के लिए करीब 10000 जवान तैनात किए गए हैं। मंगलवार को डीजीपी गौरव यादव ने भी सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया।

विज्ञापन


तीन जोन में बांटा शहर
बुधवार से अमृतसर में शुरू हो रहे जी-20 सम्मेलन की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। कमिश्नरेट के अलावा देहात पुलिस ने कई आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों को हिरासत में ले लिया है। इसके अलावा थाना प्रभारी ऐसे लोगों पर नजर बनाए रखे हैं। वहीं शहरवासियों को ट्रैफिक की मुश्किल का सामना नहीं करना पड़े, इसके लिए शहर को तीन जोन में बांट दिया गया है। इसके साथ ही श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से लेकर मेहमानों द्वारा विजिट करने वाली जगहों के लिए रूट प्लान भी जारी किया है।
विज्ञापन


शहर में कानून व्यवस्था बनाई रखने के लिए भी शहर को तीन जोन में बांटा है। पैरामिलिट्री फोर्स और लोकल पुलिस के साथ फ्लैग मार्च निकाले जाएंगे और गश्त के साथ स्पेशल नाकेबंदी की जाएगी। डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस पीएस भंडाल ने मंगलवार को पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। मौजूदा ट्रैफिक अमले को बढ़ाकर 550 करने का दावा भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने बनाई तीन सदस्यीय कोऑर्डिनेशन कमेटी
जी-20 सम्मेलन के लिए भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने तीन सदस्य कोऑर्डिनेशन कमेटी बनाई है। इसमें भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राजकुमार वेरका, डॉ. जगमोहन सिंह राजू और पूर्व राज्यसभा सांसद श्वेत मलिक को शामिल किया गया है। डॉ. जगमोहन सिंह राजू को उनके पिछले कार्यों को देखते हुए इस कमेटी में विशेषज्ञ के रूप में अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भाजपा नेता डॉ. राजकुमार वेरका ने बताया कि जी-20 सम्मेलन में 15 से लेकर 17 मार्च तक एजुकेशन पर व 19 और 20 मार्च को श्रमिकों के उत्थान व उन्हें वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने के लिए 20 देशों के राजनेताओं में विस्तृत विचार-विमर्श किया जाएगा।


कमेटी सदस्य श्वेत मलिक ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने 40,000 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्य पंजाब को दिए हैं। डॉ. जगमोहन सिंह राजू ने कहा कि भारत आज विश्व पटल पर विश्व गुरु, विश्व शक्ति और विश्व की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक संपन्नता वाला देश बनने को तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed