{"_id":"578355924f1c1b117a13d609","slug":"recruitment-police-recruitment-haryana-police-recruitment-haryana-recruitment-kurukshetra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस भर्ती का एक और शेड्यूल जारी, पढ़ लीजिए, मौका चूक न जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस भर्ती का एक और शेड्यूल जारी, पढ़ लीजिए, मौका चूक न जाए
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा)
Updated Tue, 12 Jul 2016 12:34 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा पुलिस भर्ती प्रक्रिया
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचएसएससी ने 15 जून के बाद प्रवेश पत्र डाउनलोड करने वाले अभ्यर्थियों के लिए नया शेड्यूल जारी कर दिया है। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद वंचित रहे इन अभ्यर्थियों को मौका देने के लिए नया शेड्यूल जारी करने की बात एचएसएससी चैयरमेन ने की थी। यह शेड्यूल आयोग की वेबसाइट पर रोलनंबरवाइज लोड कर दिया गया है।
इसके मुताबिक यह भर्ती प्रक्रिया 13 से 22 जुलाई तक चलेगी। हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए चल रही कवायद में कई अन्य प्रदेशों के अभ्यर्थी भी शामिल हो रहे हैं। भर्ती प्रक्रिया में पहले गर्मी के कारण शेड्यूल बदलना पड़ा था। ऐसे में कई अभ्यर्थियों को दोबारा आना पड़ा।
इधर हजारों अभ्यर्थी ऐसे थे, जिन्होंने अपना प्रवेश पत्र ही डाउनलोड नहीं किया था। इसका कारण जानकारी नहीं होना सामने आया। आयोग ने अभ्यर्थियों की इस शिकायत को माना और उन्हें भर्ती प्रक्रिया में शामिल करने की बात कही थी।
विज्ञापन
ऐसे में कई शहरों से अभ्यर्थी तीन जुलाई तक चले शेड्यूल में शामिल होने पहुंच गए थे। लेकिन यहां अधिकारियों ने बाद में तारीख तय करके मैसेज देने की बात कही और इन्हें लौटा दिया था।

15 जून के बाद प्रवेश पत्र डाउन लोड करने वालों को ही मिलेगा मौका
अधिकतर जिलों में भर्ती प्रक्रिया पूरी हो चुकी है लेकिन कांगड़ा, हमीरपुर और शिमला में अभी भी ग्राउंड टेस्ट लिए जा रहे हैं।
- फोटो : अमर उजाला
अब एचएसएससी ने 15 जून के बाद प्रवेश पत्र डाउनलोड करने वाले अभ्यर्थियों के लिए शेड्यूल जारी किया है। ऐसे अभ्यर्थियों की संख्या 60 हजार से ज्यादा बताई जा रही है। इनकी प्रक्रिया पूरी कराने के लिए आयोग ने 13 जुलाई से 22 जुलाई तक का वक्त तय किया है।
सुबह पांच बजे करना होगी रिपोर्टिंग
शेड्यूल के मुताबिक इन अभ्यर्थियों को सुबह पांच बजे रिपोर्ट करना होगी। आयोग ने इस संबंध में विज्ञप्ति भी जारी कर दी है। इसमें कहा गया है कि अभ्यर्थी अपनी रिस्क पर प्रक्रिया में शामिल होंगे।
साथ ही यह भी साफ कर दिया गया है कि प्रक्रिया के दौरान ड्रग और अन्य प्रतिबंधित दवाइयों का सेवन पूरी तरह प्रतिबंधित है। यदि कोई उम्मीदवार इनका सेवन करते हुए या रखते हुए भी पाया गया तो उसे प्रक्रिया के लिए अयोग्य करार दे दिया जाएगा।