फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   rebellion in congress, rebellion in haryana congress, ashok tanwar, bhupinder singh hooda, rohtak

कांग्रेस में अंदरूनी कलह बाहर निकली, एक-दूसरे की पोल खोलने में लगे नेता

Fri, 22 Jul 2016 06:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Fri, 22 Jul 2016 06:45 PM IST
विज्ञापन
rebellion in congress, rebellion in haryana congress, ashok tanwar, bhupinder singh hooda, rohtak
ashok tanwar
कांग्रेस में चल रही  में नेता अभी तक जुबानी हमले कर रहे थे।, लेकिन अब एक-दूसरे के कारनामों की पोल खोलनी शुरू कर दी गई है। कैप्टन अजय यादव ने तत्कालीन सरकार पर गुड़गांव में तीन हजार करोड़ रुपये के जमीन घोटाले का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


जिस तरह से कांग्रेस के नेताओं में जंग तेज हो गई है, उसका विपक्षी फायदा उठा सकते हैं तो कांग्रेस को नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। वहीं, इस कलह के बीच कलानौर की विधायक शकुंतला खटक ने दिल्ली में प्रदेश प्रभारी कमलनाथ से मुलाकात करके अपनी शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन


कांग्रेस के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर व पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव का जुबानी हमले करने का सिलसिला काफी समय से चल रहा है। कांग्रेस खेमों में पहले ही बंट चुकी थी। यह जुबानी जंग खत्म होना बहुत दूर की बात है, अब पुराने मामले उठाकर एक-दूसरे की पोल खोलनी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खटक बोली- सीनियर तो दूर, जूनियर भी नहीं कैप्टन

rebellion in congress, rebellion in haryana congress, ashok tanwar, bhupinder singh hooda, rohtak
हरियाणा में जाटलैंड की राजनीति के दिग्गज कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा
हुड्डा खेमे की कलानौर से कांग्रेस विधायक शकुंतला खटक बृहस्पतिवार को दिल्ली में पार्टी के प्रदेश प्रभारी कमलनाथ से मिलीं। उन्होंने कांग्रेस में चल रही गुटबाजी व कलह के बारे में बताया और कैप्टन अजय यादव के बयान को लेकर अपनी शिकायत भी दर्ज कराई। खटक ने कहा कि जिस तरह से कैप्टन अजय यादव बयानबाजी करते हैं और जिस भाषा का इस्तेमाल करते हैं, उससे लगता है कि वे सीनियर नेता तो दूर, जूनियर भी नहीं हैं।

अभय चौटाला की चुटकी, कांग्रेस के सभी नेता एक जैसे
नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला ने कांग्रेस की कलह पर चुटकी ली है। एक निजी चैनल से बातचीत में अभय चौटाला ने कहा कि केवल हुड्डा या कैप्टन अजय यादव ही नहीं, बल्कि कांग्रेस के सभी नेता एक जैसे हैं। उनके काले कारनामों का चिट्ठा सीएम को सौंपा था, लेकिन उस पर कुछ नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed