फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   rebellion, akali dal bjp rebellion, bjp councillors resigned, jalandhar nagar nigam, jalandhar

जालंधर में अकाली-भाजपा में दरार, 16 BJP पार्षदों का इस्तीफा

Wed, 20 Jul 2016 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब) Updated Wed, 20 Jul 2016 09:22 AM IST
विज्ञापन
rebellion, akali dal bjp rebellion, bjp councillors resigned, jalandhar nagar nigam, jalandhar
जालंधर नगर निगम के भाजपाई पार्षदों ने दिया इस्तीफा - फोटो : अमर उजाला
जालंधर में अकालियों और भाजपा में दरार बढ़ती जा रही है। इसके चलते 16 भाजपाई पार्षदों ने इस्तीफा दे दिया। नगर निगम की वित्त एवं ठेका कमेटी (एफएंडसीसी) की बैठक से उठा मेयर और भाटिया विवाद इतना बढ़ गया कि अकाली और भाजपा गठबंधन में दरार पड़ गई है।
विज्ञापन


भरी मीटिंग में मेयर सुनील ज्योति को अपमानजनक शब्द बोलने वाले सीनियर डिप्टी मेयर एवं अकाली नेता कमलजीत सिंह भाटिया के विरोध में 16 भाजपा पार्षदों ने इस्तीफा दे दिया। इन सभी पार्षदों ने यह इस्तीफा मेयर को सौंपा है। वहीं मेयर ने भी घोषणा कर दी है कि वह अब तब तक सरकारी कार्यालय नहीं जाएंगे, जब तक शिअद हाईकमान भाटिया के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर लेती या फिर भाटिया माफी नहीं मांगते।
विज्ञापन


मेयर ने कहा कि लोगों का कामकाज प्रभावित न हो, इसलिए वह अपनी कोठी से ही आपरेट करेंगे। वह अब सरकारी वाहन का इस्तेमाल नहीं करेंगे। पार्षदों के इस्तीफा की वजह से सोमवार को होने वाली एफएंडसीसी की बैठक एक बार फिर से स्थगित हो गई। अब यह बैठक कब होगी यह अभी तय नहीं हुआ है। बैठक के स्थगित होने से शहर में होने वाले कई विकास कार्य रुक गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम में भाजपा के कुल 20 पार्षद

rebellion, akali dal bjp rebellion, bjp councillors resigned, jalandhar nagar nigam, jalandhar
जालंधर नगर निगम के भाजपाई पार्षदों ने दिया इस्तीफा - फोटो : अमर उजाला
जालंधर नगर निगम में भाजपा के 20 पार्षद हैं। इनमें मेयर को छोड़कर बाकी 19 में से 16 पार्षदों ने इस्तीफा दिया हैं। बाकी तीन पार्षदों में से रवि महेंद्रू, गोपाल दास और किशन कोछड़ मिंटा ने इस्तीफा नहीं दिया है। इस्तीफा देने वाले भाजपा पार्षदों के अनुसार सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया बीते चार सालों से नगर निगम की हाउस मीटिंग और एफएंडसीसी की मीटिंग में गलत शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

इस साल 31 मार्च को हुई हाउस मीटिंग और बीते हफ्ते 15 जुलाई को हुई एफएंडसीसी की मीटिंग में भाटिया ने भरी बैठक के बीच मेयर सुनील ज्योति को अपमानजनक शब्द बोले थे। उन्होंने कहा कि भाटिया का गलत व्यवहार अकाली-भाजपा गठबंधन की मर्यादा को भंग कर रहा है। समूह भाजपा पार्षदों ने रोष जताया है कि भाटिया की हरकत पर अकाली दल हाईकमान कोई सख्त एक्शन क्यों नहीं ले रहा है।

इससे खफा हुए भाजपा के 16 पार्षदों ने सोमवार को एक साथ पार्षद पद से इस्तीफा दे दिया। उनकी मांग है कि मेयर को अपमानजनक शब्द बोलने वाले भाटिया के खिलाफ अकाली दल हाईकमान ठोस कार्रवाई करें। बीते सप्ताह के शुक्रवार को एफएंडसीसी की मीटिंग में भाटिया और मेयर में जमकर विवाद हुआ था। मेयर ने भाटिया पर अवैध बिल्डिंग के नाम पर लाखों रुपये खाने का आरोप लगाया था। वहीं भाटिया ने मेयर को नशेड़ी, भ्रष्टाचारी अपमानजनक शब्द बोले थे।

भाजपा के इन 16 पार्षदों ने दिया इस्तीफा
1. वार्ड नंबर दो से प्रेम लत्ता वशिष्ठ
2. वार्ड नंबर चार से भगवंत प्रभाकर
3. वार्ड नंबर 9 से सुदेश रानी
4. वार्ड नंबर 14 से मनजीत कौर
5. वार्ड नंबर 15 से मनजिंदर सिंह चट्ठा
6. वार्ड नंबर 16 से अर्जुन सिंह पप्पी
7. वार्ड नंबर 18 से सुमन सहगल
8. वार्ड नंबर 20 से अश्विनी भंडारी
9. वार्ड नंबर 22 से कंवलजीत सिंह बेदी
10. वार्ड नंबर 23 से सुलेखा भगत
11. वार्ड नंबर 28 से वरिंदर शर्मा
12. वार्ड नंबर 32 से सत्या
13. वार्ड नंबर 34 से कंचन शर्मा
14. वार्ड नंबर 35 से जोगिंदर सिंह टोनी
15. वार्ड नंबर 41 से दर्शन लाल भगत
16. वार्ड नंबर 52 से कस्तूरी लाल

मेयर दफ्तर के बाहर कुर्सी रखकर बैठे भाटिया

rebellion, akali dal bjp rebellion, bjp councillors resigned, jalandhar nagar nigam, jalandhar
जालंधर नगर निगम के भाजपाई पार्षदों ने दिया इस्तीफा - फोटो : अमर उजाला
निगम कांप्लेक्स में सोमवार को दोपहर 12 बजे एफएंडसीसी की मीटिंग होनी थी। भाटिया तो समय से पहले ही निगम कार्यालय पहुंचे, मगर मेयर के न आने पर भाटिया परेशान हो गए। मेयर आफिस के दरवाजे के बाहर कुर्सी रखकर बैठ गए। भाटिया ने कहा कि दोपहर 12 बजे मीटिंग शुरू होनी थी, लेकिन 12:20 पर भी कोई नहीं आया। भाटिया ने कहा कि वह बार-बार मेयर सुनील ज्योति और निगम कमिश्नर गुरप्रीत सिंह खैहरा को फोन कर रहे हैं, मगर किसी ने उनका फोन नहीं उठाया। करीब आधे घंटे तक बैठने के बाद भाटिया वहां से चले गए। जिस समय भाटिया मेयर दफ्तर के बाहर बैठे हुए थे, उस समय मॉडल टाउन स्थित मेयर हाउस में भाजपा पार्षदों की मीटिंग चल रही थी।

मेयर डोप टेस्ट करवाकर साबित करें वह नशेड़ी नहीं : भाटिया
सीनियर डिप्टी मेयर एवं अकाली नेता कमलजीत सिंह भाटिया ने कहा कि मेयर खुद का डोप टेस्ट करवाकर साबित करें कि वह नशेड़ी नहीं है। उन्होंने कुछ गलत नहीं बोला, सिर्फ निगम प्रशासन में होने वाले भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई है। भाटिया ने कहा कि मेयर जवाब देने से डर रहे हैं। उन्होंने तो सफाई मशीन के नाम पर होने वाले करोड़ों के घोटाले के बारे में पूछा था, जिसका मेयर ने कोई जवाब नहीं दिया था। भाटिया ने जहां पर चोरबाजारी होगी, वह उसका डटकर विरोध करेंगे।

भाजपा पार्षदों के इस्तीफे जिला प्रधान को भेजे : मेयर
नगर निगम के मेयर सुनील ज्योति ने कहा कि एक साथ भाजपा के 16 पार्षदों ने उनको इस्तीफा सौंपा है। इन सभी इस्तीफों को जिला प्रधान रमेश शर्मा को भेज दिए गए हैं। अगली कार्रवाई जिला प्रधान की ओर से ही की जाएगी। मेयर ने कहा कि मीटिंग के स्थगित होने की जानकारी सभी कमेटी मेंबरों को दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed