फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   railway minister visit chandigarh, suresh prabhu, railway station chandigarh, chandigarh, panchkula

रेलमंत्री कल होंगे चंडीगढ़ में, यात्रियों की मेन गेट से नहीं होगी एंट्री

Sat, 25 Jun 2016 06:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला।
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला। Updated Sat, 25 Jun 2016 06:32 PM IST
विज्ञापन
railway minister visit chandigarh, suresh prabhu, railway station chandigarh, chandigarh, panchkula
रेलमंत्री के बोल - फोटो : Getty
रेलमंत्री सुरेश प्रभु हरियाणा और पंजाब के मुख्यमंत्री के साथ रेलवे से जुड़े मसलों को लेकर चंडीगढ़ में मीटिंग करने 26 जून को आ रहे हैं।
विज्ञापन


सिटी ब्यूटीफुल में रेलमंत्री के आने की सूचना से नार्दर्न रेलवे के अधिकारी दिल्ली से कालका तक के रेलवे स्टेशन की जांच में जुट गए हैं। वह स्टेशनों पर यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं की बारीकी से जांच कर रहे हैं। इस दिन रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्री प्लेटफार्म पर मेन गेट से प्रवेश नहीं कर पाएंगे। प्लेटफार्म पर वह केवल एस्केलेटर से ही पहुंच पाएंगे।

नार्दर्न रेलवे के जीएम एके पुथिया ने बताया कि 26 जून को रेलमंत्री मीटिंग के लिए आने वाले हैं। वह दिन में ढाई से साढे़ तीन बजे तक चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर रहेंगे। रेलमंत्री ऑटोमैटिक वाशेबल प्लांट सेंटर और जींद सोनीपत रेलवे लाइन का यहीं से उद्घाटन करेंगे। जीएम ने शनिवार को चंडीगढ़ और कालका रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। जीएम एके पुथिया ने बताया कि डबल लेनिंग का काम पूरा होने के बाद ही  चंडीगढ़ में प्लेटफार्म नंबर 7 और 8 का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। ये प्लेटफार्म पंचकूला साइड बनाए जाएंगे। पंचकूला साइड बने टिकट काउंटर्स को  दूसरे जगह शिफ्ट किया जाएगा। पंचकूला के तरफ बना पार्किंग भी दूसरे जगह शिफ्ट होगा।
विज्ञापन


विभागीय सूत्रों के मुताबिक रेलमंत्री सुरेश प्रभु से दोनों राज्यों के सीएम के साथ जमीन को लेकर बातचीत होनी है। इसी सिलसिले में रेलमंत्री चंडीगढ़ आ रहे हैं। शनिवार को रेलवे जीएम ने अंबाला डीआरएम दिनेश कुमार और स्थानीय स्टेशन मास्टर टीपी सिंह के साथ स्टेशन का  जायजा लिया। इस दौरान स्टेशन पर मंच के लिए जगह भी फाइनल कर लिया गया है। जहां से रेलमंत्री सुरेश प्रभु रेलवे के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे। स्टेशन के मेन एंट्री प्वाइंट पर उनका स्टेज बनाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वाईफाई के लिए जुलाई तक करना पड़ेगा इंतजार

railway minister visit chandigarh, suresh prabhu, railway station chandigarh, chandigarh, panchkula
वाई-फाई
सिटी ब्यूटीफुल के यात्रियों को वाईफाई की सुविधा के लिए जुलाई तक इंतजार करना पड़ेगा। पहले यह सुविधा यात्रियों को जून में मिलने  वाली थी। नार्दर्न रेलवे के जीएम एके पुथिया ने बताया कि यह सुविधा चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर जुलाई में शुरू की जाएगी।
 
जीएम ने कालका स्टेशन का किया दौरा
उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक एके  पुथिया ने कालका रेलवे स्टेशन का दौरा किया। पुथिया शाम साढ़े छह बजे स्पेशल ट्रेन से कालका पहुंचे। 30 मिनट स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद वह सात बजे चंडीगढ़ रवाना हो गए। पुथिया ने बताया कि कालका स्टेशन पर यात्रियों के मूलभूत सुविधाओं में जल्द बढ़ोत्तरी की जाएगी।

जिसमें प्लेटफार्म नंबर चार का निर्माण कार्य, वाशिंग लाइन, फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य शामिल है। उन्होंने बताया कि कालका स्टेशन पर कम लंबाई की ट्रेनें ही आ पाती हैं। क्योंकि ट्रैक की लंबाई कम है। उन्होंने बताया कि ट्रैक एक और दो की लंबाई बढ़ाने पर भी विचार किया जा रहा है। वहीं कालका शिमला रेलवे मार्ग पर व्हीलस की कमी के कारण स्पेशल टॉय ट्रेन न चलाए जाने के बारे में पूछे जाने पर पुथिया ने बताया कि वह व्हीलस उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत हैं। इसके लिए कानपुर की एक कंपनी से संपर्क किया गया है। पुथिया के साथ डीआरएम दिनेश कुमार, डीसीएम प्रवीण गौड़ द्विवेदी, कालका स्टेशन अधीक्षक तथा अंबाला मंडल के अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed