{"_id":"5f75e7c2fff98059474517a2","slug":"punjab-news-in-hindi-night-curfew-and-sunday-lockdown-ends-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में रात का कर्फ्यू व रविवार का लॉकडाउन खत्म, शादी और अंतिम संस्कार में 100 लोग हो सकेंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में रात का कर्फ्यू व रविवार का लॉकडाउन खत्म, शादी और अंतिम संस्कार में 100 लोग हो सकेंगे शामिल
Thu, 01 Oct 2020 08:01 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 01 Oct 2020 08:01 PM IST
सार
- सूबे में मृत्युदर में आई कमी के बाद मुख्यमंत्री ने लिया फैसला
- मास्क रहेगा जरूरी, स्कूल खोलने पर फैसला अभी नहीं हुआ
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में कोरोना से मृत्यु दर में आई कमी के बाद मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर ने रात का कर्फ्यू और रविवार का लॉकडाउन खत्म कर दिया है। साथ ही विवाह समारोहों में मेहमानों की संख्या 50 से बढ़ाकर 100 किए जाने और यात्रा में भी छूट देने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य के लोगों से मास्क पहनने की अपील की।
विज्ञापन
सरकार ने स्कूल खोलने पर अभी कोई भी फैसला नहीं लिया है। अनलॉक 5.0 के तहत केंद्र सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार सीएम अमरिंदर सिंह ने राज्य में विवाह और अंतिम संस्कार के समय व्यक्तियों की सीमा बढ़ाकर 100 कर दी है। इसके साथ ही कार में तीन व्यक्तियों और बसों में 50 प्रतिशत सवारियों की क्षमता में भी ढील दी है, बशर्ते सफर में खिड़कियां खुलीं हों।
विज्ञापन
कैप्टन ने डीजीपी दिनकर गुप्ता को कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करवाने का आदेश दिया है। मास्क न पहनने वालों पर सुख्ती बरतने को कहा है। स्कूल और शैक्षणिक संस्थान खोलने के बारे में अंतिम फैसले की घोषणा गृह सचिव और शिक्षा विभाग के बीच विचार-विमर्श के बाद किया जाएगा।
विज्ञापन
14 दिनों में मृत्युदर में आई कमी
स्वास्थ्य विशेषज्ञों की समिति के प्रमुख डॉ. केके तलवार ने कहा कि राज्य में पॉजिटिव मामलों की दर 14 सितंबर को 10.85 प्रतिशत थी, जोकि 28 सितंबर को घटकर 5.12 प्रतिशत पर आ गई है। इस समय के दौरान मृत्यु दर और वेंटीलेटर वाले मरीजों की दर में गिरावट आई है। राज्य में इस समय कोविड मृत्युदर 2.95 प्रतिशत है, प्रति 10 लाख मृत्युदर 112.5 प्रतिशत है। रिकवरी दर बढ़कर 82.1 प्रतिशत हो गई है।