फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Punjab News in Hindi: 381 new corona virus infected found in Punjab

पंजाब में कोरोना से दो की और मौत, 381 नए पॉजिटिव मिले, 271 मरीजों को अस्पताल से मिली छुट्टी

Tue, 21 Jul 2020 09:08 PM IST
ajay kumar अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़/पंजाब
अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़/पंजाब Published by: ajay kumar Updated Tue, 21 Jul 2020 09:08 PM IST
विज्ञापन
Punjab News in Hindi: 381 new corona virus infected found in Punjab
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

पंजाब में मंगलवार को लुधियाना और पटियाला में एक-एक मरीज की कोरोना वायरस के कारण मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में एक ही दिन में कोरोना के 381 और पॉजिटिव केस भी दर्ज किए गए हैं। सूबे में इस महामारी से मरने वालों की संख्या 263 तक पहुंच गई है, जबकि हर रोज सामने आ रहे नए केसों के आधार पर राज्य में कोरोना पीड़ितों का आंकड़ा भी 10889 तक पहुंच गया है। इस बीच मंगलवार को 271 मरीजों के स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दी गई।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मंगलवार को संगरूर में सबसे ज्यादा 74 केस सामने आए, जिनमें 8 केस पहले से पॉजिटिव व्यक्ति के करीबियों के हैं। 64 केस कोरोना के नए मामले के तौर पर दर्ज हुए हैं। पटियाला में 69 पॉजिटिव रोगियों की पुष्टि हुई, जिनमें 19 नए केस और 44 पहले से पॉजिटिव व्यक्ति के करीबी हैं। 
विज्ञापन


अमृतसर में 56 केसों में 22 मरीज पहले से पॉजिटिव व्यक्ति के करीबियों के हैं, जबकि 29 केस कोरोना के नए केस हैं। मोहाली में भी 25 केस दर्ज किए गए, जिनमें 18 नए केस हैं, जबकि 7 मरीज पहले से पीड़ित व्यक्ति के करीबी हैं। अन्य जिलों में गुरदासपुर में 10 नए पॉजिटिव केस दर्ज किए गए हैं। तरनतारन में 5 नए केस, फिरोजपुर में 2, फतेहगढ़ साहिब व मोगा में 8-8, बठिंडा व मानसा में 5-5, कपूरथला व बरनाला में 1-1 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में अब तक 478421 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए गए हैं। इस समय राज्य के विभिन्न अस्पतालों में 3237 मरीजों को आइसोलेशन वार्डों में रखा गया है, जहां 61 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर और 10 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। मंगलवार को जिन 271 मरीजों के स्वस्थ होने की जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने दी है, उनमें लुधियाना के 70, जालंधर के 110, मोहाली व फिरोजपुर के 16-16, पठानकोट व होशियारपुर के 9-9, गुरदासपुर के 8, फतेहगढ़ साहिब के 6, मुक्तसर के 4, संगरूर व बरनाला के 3-3, बठिंडा व मानसा के 7-7, फाजिल्का व कपूरथला के 1-1 मरीज शामिल हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना को मात देने वालों की संख्या 7389 हो गई है।

बठिंडा: कोरोना के 11 संक्रमित मामले
बठिंडा में कोरोना के 11 नए संक्रमित मामले सामने आए है। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी मेडिकल कॉलेज से जुडे़ सूत्रों से मिली रिपोर्ट के अनुसार 11 नए संक्रमित मामले सामने आए है। इनमें से एक रिफाइनरी से संबंधित और एक महिला शामिल है। डीसी बी श्रीनिवासन ने लोगों से अपील की है कि कोरोना से बचाव के लिए लगातार सरकार एवं जिला प्रशासन के आदेशों का पालन करें।

लुधियाना: कोरोना पीड़ित महिला की मौत, 34 नए केस
लुधियाना में मंगलवार को कोरोना संक्रमित महिला की मौत हो गई है, जबकि 34 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसमें एक नगर निगम का कर्मचारी भी शामिल है। लुधियाना में अब संक्रमितों की कुल संख्या 1946 हो गई है। सिविल सर्जन डॉ. राजेग बग्गा ने बताया कि मंगलवार को संक्रमण के कुल 34 नए मामले सामने आए है। इसमें 28 लुधियाना से संबंधित है, जबकि अन्य छह में जालंधर के तीन, फाजिल्का व मोगा का एक व एक राजस्थान से संबंधित है। करतार नगर (मॉडल ग्राम) निवासी 53 वर्षीय महिला डीएमसी अस्पताल में भर्ती थी। वह कोरोना संक्रमित होने के अलावा शुगर, बीपी और सांस लेने में परेशानी से जूझ रही थी। मंगलवार को उसकी मौत हो गई है। लुधियाना में अभी तक 49 लोगों की मौत हो चुकी है।

होशियारपुर में मिला एक पॉजिटिव

सिविल सर्जन डॉ. जसवीर सिंह ने बताया कि मंगलवार को 622 लोगों के सैंपल लिए गए। 454 सैंपलों की रिपोर्ट आई है। इसमें गढ़शंकर इलाके का एक व्यक्ति पॉजिटिव आया है। अब तक 23340 सैंपल लिए गए हैं जिनमें से 21325 निगेटिव आए हैं। 1712 सैंपलों की रिपोर्ट अभी आना बाकी है। जिले में पॉजिटिव केसों की संख्या 299 हो गई है। एक्टिव केस 90 हैं। 

जालंधर: कोरोना से एक की मौत, 26 नए मरीज मिले
कोरोना संक्रमण के कारण मंगलवार को 80 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई। इसके साथ ही मौत का आंकड़ा 33 हो गया है। जालंधर में मंगलवार को संक्रमण के 26 नए मामले सामने आए हैं। नए मामलों में चार केस गोराया से हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमित लोगों को आइसोलेट करना शुरू
कर दिया है और संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार करनी शुरू कर दी है।

रोपड़ में 12 कोरोना पॉजिटिव मिले 
रोपड़ में मंगलवार को कोरोना के 12 मामले सामने आए। सिविल सर्जन डॉ. एचएन शर्मा ने बताया कि मंगलवार को तीन और चार महिलाएं श्री आनंदपुर साहिब में पॉजिटिव आई हैं। दो पुरुष और तीन महिलाएं श्री चमकौर साहिब में पॉजिटिव आई हैं। जिले में 18238 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। 17502 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 654 लोगों की रिपोर्ट लंबित है। जिले में अब 39 एक्टिव केस हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed