फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Punjab DGP Gaurav Yadav visit Amritsar, speaks on Amritpal Singh arrest

Punjab: डीजीपी बोले- माहौल खराब करने की कोशिश में ISI, बेहतर होगा अमृतपाल आत्मसमर्पण कर दे

Mon, 10 Apr 2023 08:39 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर/बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर/बठिंडा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 10 Apr 2023 08:39 PM IST
सार

डीजीपी ने कहा कि पंजाब पूरी तरह शांत राज्य है। पंजाब की शांति को भंग करने की किसी को भी इजाजत नहीं दी जाएगी, जो लोग पाकिस्तान की एजेंसी आईएसआई के इशारों पर पंजाब के हालात खराब करना चाहते हैं वह समझ जाएं कि उनके मंसूबे किसी भी तरह से पूरे नहीं होंगे। 

विज्ञापन
Punjab DGP Gaurav Yadav visit Amritsar, speaks on Amritpal Singh arrest
पंजाब के डीजीपी गौरव यादव। - फोटो : ANI

विस्तार

बैसाखी के मौके पर होने वाले कार्यक्रमों के सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लेने अमृतसर के श्री हरमंदिर साहिब और बठिंडा के तख्त श्री दमदमा साहिब पहुंचे पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह को दो टूक चेतावनी दी। अमृतपाल की गिरफ्तारी के सवाल पर उन्होंने कहा कि बेहतर तो यही होगा कि अमृतपाल पंजाब पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दे, अन्यथा पुलिस उसे जल्द गिरफ्तार कर लेगी। पुलिस खालिस्तान समर्थक की गिरफ्तारी के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है। उसे हर हाल में गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने श्री हरमंदिर साहिब व श्री दमदमा साहिब के ईद-गिर्द सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा भी लिया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश कर रही है लेकिन पंजाब पुलिस ऐसा किसी कीमत पर नहीं होने देगी। आईएसआई की नापाक कोशिश को पंजाब पुलिस कामयाब नहीं होने देगी, जो लोग आईएसआई के इशारों पर पंजाब के हालात खराब करना चाहते हैं, वह समझ जाएं कि उनके मंसूबे पूरे नहीं होंगे। 
विज्ञापन


असामाजिक तत्वों को लगता है कि वे पंजाब का माहौल खराब करने में सफल हो जाएंगे तो अपने दिमाग से यह भ्रम निकाल दें। अगर कोई अपराधी आत्मसमर्पण करना चाहता है तो पुलिस उसको पूरा सहयोग देगी। कानून की एक प्रक्रिया है, जिसके तहत कानून को वांटेड व्यक्ति अपनी कानूनी अधिकारों का उपयोग कर सकता है। अगर कोई भी शरारती तत्व पंजाब की शांति भंग करना चाहेगा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजीपी ने विदेश में बैठे पंजाबियों से अपील करते हुए कहा कि वो एक बार पंजाब आकर यहां की कानून-व्यवस्था देखें। पंजाब का माहौल पूरी तरह से शांत है। वे अपने रिश्तेदारों बहन-भाइयों के साथ संपर्क करके पंजाब के हालात के संबंध में जानकारी ले सकते हैं। अमृतसर में उन्होंने कहा कि वह पंजाब की शांति, तरक्की, आपसी, भाईचारे की अरदास के लिए श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे हैं। पंजाब पूरी तरह शांतिमय राज्य है।


डीजीपी ने कहा कि अमृतपाल जैसे शरारती तत्व धार्मिक स्थलों व धार्मिक ग्रंथों का इस्तेमाल निजी स्वार्थों की पूर्ति के लिए करना चाहते हैं। उन्होंने कहा के ऐसे लोगों को निजी कारणों के लिए धार्मिक स्थलों और धार्मिक ग्रंथों के दुरुपयोग की आज्ञा नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed