फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Punjab Night Curfew Timing News: Punjab Chief Minister Captain Amarinder Singh orders night curfew in all towns and cities from 10 pm to 5 am

Punjab: एक दिसंबर से नाइट कर्फ्यू, मास्क न पहनने पर 1000 रुपये जुर्माना, साढ़े नौ बजे तक खुलेंगे होटल-रेस्टोरेंट

Wed, 25 Nov 2020 03:21 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 25 Nov 2020 03:21 PM IST
सार

  • होटल, रेस्टोरेंट, मैरिज पैलेस अब रात 9.30 बजे बंद होंगे, कर्फ्यू रात 10 बजे से  
  • मुख्यमंत्री ने कोरोना की दूसरी लहर की आशंका से नई पाबंदियों का किया एलान
  • सामाजिक दूरी के नियमों का पालना न करने पर जुर्माना दोगुना किया

विज्ञापन
Punjab Night Curfew Timing News: Punjab Chief Minister Captain Amarinder Singh orders night curfew in all towns and cities from 10 pm to 5 am
पंजाब में रात में कर्फ्यू: - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में कोरोना की दूसरी लहर की आशंका के मद्देनजर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बुधवार को राज्य में एक दिसंबर से सभी कस्बों और शहरों में रात का कर्फ्यू फिर से लगाने का फैसला किया है। इसके साथ ही मास्क न पहनने और सामाजिक दूरी के नियमों का पालना न करने पर दोगुना जुर्माना लगाया जाएगा। पहले यह जुर्माना 500 रुपये था जिसे 1000 रुपये कर दिया गया है। 

विज्ञापन


एक उच्चस्तरीय कोविड समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने एलान किया कि इन पाबंदियों की समीक्षा 15 दिसंबर को की जाएगी। इस दौरान राज्य में अब एक दिसंबर से सभी होटल, रेस्टोरेंट और मैरिज पैलेस रात 9.30 बजे बंद होंगे।
विज्ञापन



कर्फ्यू रात 10 से सुबह पांच बजे तक लागू रहेगा। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि दिल्ली से पंजाब में इलाज करवाने के लिए आने वाले मरीजों की संख्या को देखते हुए यह भी फैसला किया गया है कि राज्य के निजी अस्पतालों में बेड की संख्या की समीक्षा कर इनमें विस्तार किया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन





मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव विनी महाजन को संबंधित विभागों के साथ तालमेल बनाने को कहा है ताकि अधिक से अधिक निजी अस्पताल कोविड मरीजों के लिए बिस्तर उपलब्ध करवा सकें। 

मेडिकल स्टाफ की आपात भर्ती के आदेश जारी
मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य और मेडिकल शिक्षा विभागों को आदेश दिया कि स्पेशलिस्टों, सुपर स्पेशलिस्टों, नर्सों और पैरामेडिकल स्टाफ की आपात भर्ती की जाए। हाल में सूबे में 249 स्पेशलिस्ट डॉक्टरों और 407 मेडिकल अफसरों की भर्ती भी की गई है। विभागों से यह भी कहा गया है कि चौथे और पांचवें वर्ष के एमबीबीएस विद्यार्थियों को भविष्य की जरूरत को ध्यान में रखते हुए रिजर्व के तौर पर रखा जाए। 

मुख्यमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि रोजमर्रा की 25,500 आरटीपीसीआर टेस्टिंग क्षमता का भरपूर इस्तेमाल किया जाए और सरकारी अधिकारियों की नियमित रूप से टेस्टिंग की जाए। जिला अस्पतालों के पास 24 घंटे टेस्टिंग क्षमता होनी चाहिए और इसे ऐसे स्थानों पर भी उपलब्ध करवाया जाना चाहिए जहां लोगों की इन तक आसानी से पहुंच हो सके।

पंजाब में कोरोना के 785 नए केस, 31 ने गंवाई जान
पंजाब में बुधवार को कोविड की चपेट में 785 नए मरीज आए, वहीं 31 की जान चली गई। इसके अलावा ठीक हुए नए मरीजों की संख्या 444 है। बुधवार तक अब तक संदिग्ध मामलों की संख्या 3075865 रही। दिनभर में इकट्ठे किए नमूनों की संख्या 24323 रही। 

सूबे में बुधवार को कोरोना संक्रमण के लुधियाना में 104, जालंधर में 145, पटियाला में 110, एसएएस नगर में 138, अमृतसर में 62, गुरदासपुर में 31, बठिंडा में 25, होशियारपुर में 26, फिरोजपुर में 3, पठानकोट में 21, संगरूर में 15, कपूरथला में 6, फरीदकोट में 8, मुक्तसर में 16, फाजिल्का में 8, मोगा में 2, रोपड़ में 20, फतेहगढ़ साहिब में 9, तरनतारन में 1, एसबीएस नगर में 17, मानसा में 14 और बरनाला में 4 मरीज आए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed