फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Punjab Cabinet Okays Creation Of 550 Posts In Govt Medical College At Patiala and Amritsar

पटियाला-अमृतसर मेडिकल कॉलेजों के लिए 550 नए पद मंजूर, बुड्ढा नाला को मिले 650 करोड़

Wed, 19 Feb 2020 01:34 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 19 Feb 2020 01:34 AM IST
विज्ञापन
Punjab Cabinet Okays Creation Of 550 Posts In Govt Medical College At Patiala and Amritsar
पंजाब कैबिनेट की बैठक

भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. बीआर अंबेडकर को सजदा करते हुए पंजाब मंत्रिमंडल ने मंगलवार को एसएएस नगर मोहाली के सरकारी मेडिकल कॉलेज का नाम बदलकर डॉ. बीआर अंबेडकर स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज रखने की मंजूरी दे दी। पटियाला और अमृतसर के सरकारी मेडिकल कॉलेजों का कामकाज सुचारू बनाने के लिए 550 नए पदों की भी हरी झंडी दे दी गई है। इसके साथ ही, लुधियाना के अति प्रदूषित बुड्ढे नाले के नवीनीकरण की मुहिम के तहत पहले चरण के काम के लिए 650 करोड़ रुपए मंजूर कर कर दिए गए हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि मोहाली में नया स्थापित हो रहा मेडिकल कॉलेज राज्य के लोगों को सस्ती स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने के साथ विद्यार्थियों को मेडिकल शिक्षा में अपना करिअर बनाने का मौका भी देगा। राज्य सरकार द्वारा 22 जनवरी को जारी नोटिफिकेशन में सरकारी मेडिकल कॉलेज एसएएस नगर (मोहाली) में एमबीबीएस पाठ्यक्रम की 100 सीटों के लिए 994 पदों का सृजन किया गया था, जिन्हें पांच साल में चरणबद्ध तरीके से भरा जाएगा।
विज्ञापन


मंत्रिमंडल ने पटियाला और अमृतसर के सरकारी मेडिकल कॉलेजों के लिए 550 पदों के सृजन को मंजूरी दी गई है। इसमें तकनीकी पैरा-मेडिकल के 66 पद, नर्सें, टेक्नीशियन और चौथे दर्जे के कर्मचारियों के 464 पद और वीडीआरएल/एमआरयू लैब प्रोजेक्टों के 20 पद शामिल होंगे। यह पद मेडिकल मशीनरी, उपकरण और बुनियादी ढांचे के प्रयोग में सहायक होंगे और स्टाफ की कमी को भी पूरा करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रिमंडल ने पुनर्गठन योजना के तहत पहले से मंजूर 9 पदों को दोबारा सृजित करने के अलावा मेडिकल शिक्षा और अनुसंधान डायरेक्टोरेट में पांच नए पदों की भी मंजूरी दी है। सरकारी मेडिकल कॉलेज पटियाला और अमृतसर में वायरल रिसर्च एंड डायग्नोस्टिक लैबोरेटरी (वीडीआरएल) / मल्टी-डिसीप्लेनरी रिसर्च यूनिट (एमआरयू) के नए 20 पद भी सृजित किए जाएंगे। 


लुधियाना के बुड्ढे नाले के नवीनीकरण के पहले चरण के लिए 650 करोड़ रुपये के प्रोजेक्टों के तहत 275 एमएलडी क्षमता वाली अतिरिक्त सीवरेज ट्रीटमेंट योजना तैयार की जाएगी। इसके अलावा बुनियादी ढांचे का विकास किया जाएगा ताकि बुड्ढे नाले की समस्या और सतलुज नदी के प्रदूषण का पक्का हल निकल सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed