{"_id":"63f06f9e9c1e69324209c7a5","slug":"punjab-bsf-troops-intercepted-smugglers-at-border-fence-in-gurdaspur-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: पाक तस्करों और BSF जवानों के बीच मुठभेड़, पाइप से कर रहे थे नशा तस्करी, 20 पैकेट हेरोइन-हथियार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: पाक तस्करों और BSF जवानों के बीच मुठभेड़, पाइप से कर रहे थे नशा तस्करी, 20 पैकेट हेरोइन-हथियार बरामद
Sat, 18 Feb 2023 12:23 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 18 Feb 2023 12:23 PM IST
सार
डीआईजी प्रभाकर जोशी ने बताया कि सुबह करीब साढ़े पांच बजे गश्त कर रहे जवान को सीमा पर हरकत सुनाई दी। जिसके बाद जवान की ओर से ललकारने के बाद तस्करों की ओर से फायरिंग की गई। जवाब में जवान की ओर से भी कई राउंड फायर किए गए।
विज्ञापन
बॉर्डर से बरामद हेरोइन और हथियार
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंतराष्ट्रीय भारत पाकिस्तान सीमा पर स्थित बीओपी डेरा बाबा नानक रोड पर शनिवार सुबह बीएसएफ की 113 बटालियन के जवानों और पाकिस्तानी तस्करों के बीच फायरिंग हुई। हालांकि इस दौरान तस्कर धुंध का फायदा उठाते हुए मौके से भागने में सफल हो गए। फायरिंग के बाद बीएसएफ के जवानों की ओर से इलाके की सर्च की गई। जिसमें जवानों को पाइप के जरिए भारत में भेजी गई 20 पैकेट हेरोइन, 2 पिस्तौल, 242 कारतूस और 6 मैगजीन बरामद हुए हैं।
डीआईजी प्रभाकर जोशी ने बताया कि सुबह करीब साढ़े पांच बजे गश्त कर रहे जवान को सीमा पर हरकत सुनाई दी। जिसके बाद जवान की ओर से ललकारने के बाद तस्करों की ओर से फायरिंग की गई। जवाब में जवान की ओर से भी कई राउंड फायर किए गए। जिसके बाद बीएसएफ की ओर से सर्च अभियान छेड़ा गया। जिसमें उन्हें सरहद पर कंटीली तार के पास 12 फीट लंबी पाइप मिली। इसी के जरिए हेरोइन की खेप को पार करवाया जा रहा था। हेरोइन व हथियार की खेप को लंबे कपड़े में लपेटा गया था। जब उसे खोला गया तो उसमें से 20 पैकेट हेरोइन, 2 पिस्टल एक मेड इन टर्की व दूसरी मेड इन चाइना, 6 मैगजीन, 242 रौंद भी बरामद कर लिए।