फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Punjab Board 12th Result 2020: Punjab Board 12th class toppers, Read the Success story

Punjab Board 12th Result: एक ही स्कूल की पांच छात्राओं का कमाल, सभी ने हासिल किए 100 प्रतिशत अंक

Wed, 22 Jul 2020 01:50 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पंजाब
संवाद न्यूज एजेंसी, पंजाब Published by: ajay kumar Updated Wed, 22 Jul 2020 01:50 AM IST
विज्ञापन
Punjab Board 12th Result 2020: Punjab Board 12th class toppers, Read the Success story
एक ही स्कलू की पांच छात्राओं ने रचा इतिहास।

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मंगलवार को 12वीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। फरीदकोट के गांव कोटसुखिया के संत मोहन दास मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की पांच छात्राओं ने 100 प्रतिशत अंक हासिल कर इतिहास रच दिया है। इसके अलावा स्कूल की चार छात्राओं ने 99.5 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।

विज्ञापन


स्कूल चेयरमैन राज कुमार थापर, सरपरस्त मुकुंद लाल थापर व डिप्टी डायरेक्टर संदीप थापर ने बताया कि नतीजे में उनके स्कूल की पांच छात्राओं खुशवीर कौर, लवप्रीत कौर, चरनजीत कौर, हरप्रीत कौर व राजवीर कौर ने 100 प्रतिशत और चार छात्राओं बेअंत कौर, जसनप्रीत कौर, जैसमीन थापर व राजप्रीत कौर ने 99.5 प्रतिशत अंक लेकर फरीदकोट का नाम रोशन किया है। 
विज्ञापन


उनके स्कूल के बाकी 142 विद्यार्थियों में 21 ने 95 प्रतिशत से अधिक, 57 ने 90 प्रतिशत और 54 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए है। 

लुधियाना: वाणिज्य में दविंदर और रोहन ने मारी बाजी 
12वीं वाणिज्य में तेजा सिंह स्वतंत्र स्कूल के छात्र दविंदर सिंह ने 99.7 प्रतिशत (450-449) अंक हासिल कर स्कूल में टॉप किया है। वहीं बीसीएम स्कूल फोकल प्वाइंट के छात्र रोहन ने कॉमर्स स्ट्रीम में  99.7 (450-449) हासिल कर अपने स्कूल में टॉप किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Punjab Board 12th Result 2020: Punjab Board 12th class toppers, Read the Success story
छात्र दविंदर और रोहन

छात्र दविंदर ने बताया कि साल 2019 में उसके पिता का देहांत हो गया था। घर में तंगी है। मां आंगनबाड़ी सेंटर में हेल्पर हैं। उनकी पढ़ाई का खर्च सहायता ए हेल्पिंग हैंड्स संस्था की ओर से 10वीं कक्षा से उठाया जा रहा है। मैंने कभी ट्यूशन नहीं लगाया है। स्कूल में जो पढ़ाया जाता था, उसे ही घर पर रिवाइज करता था। परीक्षा के दिनों 9 से 10 घंटे पढ़ाई की। दविंदर ने बताया कि विदेश में पढ़ाई कर अकाउंटेंट बनने का उनका सपना है।

पढ़ाई में अड़चन न आए, इसलिए टीवी नहीं लगवाया 
बीसीएम स्कूल फोकल प्वाइंट के छात्र रोहन ने बताया कि उनकी बड़ी बहन कॉमर्स की पढ़ाई कर ही है। वह उनकी मदद करती हैं। स्कूल में एकस्ट्रा क्लासेज लगाने के बाद घर आकर भी दो घंटे हर रोज पढ़ाई करते हैं। बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो, इसलिए माता-पिता ने घर में टीवी ही नहीं लगवाया। 

रोहन ने बताया कि अध्यापकों का भी काफी सहयोग रहा है वे हमेशा बेहतर करने को मोटिवेट करते थे। पिता गीता राम किराना की दुकान चलाते हैं। माता जनको देवी गृहिणी है। आर्थिक तंगी के चलते स्कूल ने उनकी आधी फीस माफ की थी। रोहन लॉ कर लोक सेवा में जाना चाहते हैं। रोहन सॉफ्टबाल में नेशनल स्तर के प्लेयर भी हैं। 

पठानकोट: इलेक्ट्रीशियन की बेटी बनी जिला टॉपर

Punjab Board 12th Result 2020: Punjab Board 12th class toppers, Read the Success story
छात्रा कनिका शर्मा

पठानकोट की कनिका शर्मा ने 99.33 फीसदी अंक लेकर जिले में टॉप किया है। गांव चक्क नारायणी निवासी इलेक्ट्रीशियन सुखदेव की बेटी कनिका सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल घियाला में पढ़ती हैं। कनिका ने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत और माता-पिता के सहयोग को दिया। इसके अलावा स्कूल प्रिंसिपल और क्लास टीचर को भी धन्यवाद दिया। कनिका आईएएस बनकर देश सेवा करना चाहती हैं। 

12वीं की परीक्षा में पठानकोट इस बार पिछड़ गया है। सूबे में पठानकोट पिछले साल 13वें स्थान पर था लेकिन इस साल खिसककर 18वें पायदान पर पहुंच गया है। इस साल पठानकोट में सरकारी, प्राइवेट और एडिड स्कूलों के कुल 5764 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इसमें से 5267 विद्यार्थी ही उत्तीर्ण हो सके हैं। 497 विद्यार्थी फेल हैं। 80 सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूलों समेत 242 प्राइवेट और एडिड स्कूल के नतीजों की समीक्षा के लिए जिला शिक्षा अधिकारी ने ऑनलाइन बैठक रखी है। खराब नतीजे वाले स्कूल मुखियाओं से इसका जवाब भी मांगा जा सकता है। 
श्री चमकौर साहिब: प्रभजोत कौर को मिले 450 में से 449 अंक
बाबा अजीत सिंह बाबा जुझार सिंह खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल श्री चमकौर साहिब की छात्रा प्रभजोत कौर ने मेडिकल में 450 में से 449 अंक हासिल किए हैं। स्कूल के प्रिंसिपल गुरिंदर सिंह भंगू ने बताया कि छात्रा ने पढ़ाई के क्षेत्र में तो अच्छे अंक प्राप्त किए ही हैं पंजाब तैराकी के बटर फ्लाई मुकाबलों में भी पहला स्थान हासिल किया था। प्रभजोत कौर ने फिजिक्स विषय के अध्यापक मुनीश भल्ला और अपने पारिवारिक सदस्यों की मौजूदगी में सफलता का श्रेय स्कूल के अध्यापकों, प्रिंसिपल को दिया। वह बाल रोग विशेषज्ञ बनना चाहती हैं। उनके पिता जसविंदर सिंह है। उनकी माता सरकारी स्कूल में अध्यापक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed