फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   punjab assembly election: Rahul Gandhi will visit in zirakpur

पंजाब चुनाव: 16 को शहर में राहुल गांधी, पार्टी वर्करों से करेंगे मीटिंग

Fri, 15 Apr 2016 06:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर(मोहाली)
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर(मोहाली) Updated Fri, 15 Apr 2016 06:43 PM IST
विज्ञापन
punjab assembly election: Rahul Gandhi will visit in zirakpur
राहुल गांधी - फोटो : file photo

राज्य में विधानसभा चुनाव के महासंग्राम की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। इसके साथ ही राजनीतिक पार्टियों ने भी लोगों के दिलों में जगह बनाने के लिए अपनी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में 16 अप्रैल को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी राज्य में आ रहे हैं।

विज्ञापन


यहां पर वह जहां पार्टी के नेताओं व वर्करों के साथ मीटिंग कर उनमें जोश भरेंगे। दूसरी तरफ राहुल गांधी के दौरे पर विपक्षी पार्टियों ने तंज कसने शुरू कर दिए है। सीनियर अकाली नेता सांसद प्रो. प्रेम सिंह चन्दूमाजरा ने कहा कि राहुल के दौरे का कांग्रेस को ही नुकसान होगा, जबकि आप के सूबा कन्वीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर ने उनके दौरे पर कटाक्ष किया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, 16 अप्रैल को राहुल गांधी जीरकपुर आ रहे हैं। वह पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ 2017 में होने वाले विधान सभा चुनाव को लेकर मंथन करेंगे। इस दौरे पर सांसद प्रेम सिंह चन्दूमाजरा ने कहा कि राहुल गांधी का पंजाब दौरा कांग्रेस, राज्य व पंजाबियों के लिए लाभदायक नहीं होगा। क्योंकि राहुल राज्य के युवाओं को नकारात्मक सोच से देखने वाले नेता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस लिए राहुल के दौरे का उल्टा कांग्रेस को ही नुकसान होगा। वहीं, आप के कन्वीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर ने कहा की कांग्रेस पार्टी सिर्फ लोगों को सपने दिखा रही है। इससे ज्यादा पार्टी के पास कुछ बचा नहीं है। जबकि कांग्रेस के मोहाली से विधायक बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा की राहुल गांधी के दौरे से पार्टी में नई जान जाएगी। साथ ही युवाओं का भी जोश बढ़ेगा। पंजाब विधान सभा चुनाव का यह चुनावी वर्ष है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed