{"_id":"5e4d8c908ebc3ef2ca009159","slug":"pseb-8th-and-12th-standard-students-s-roll-number-online","type":"story","status":"publish","title_hn":"8वीं और12वीं के रोल नंबर ऑनलाइन, ऐसे हासिल करें छात्र, 26 फरवरी तक गलती सुधार का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
8वीं और12वीं के रोल नंबर ऑनलाइन, ऐसे हासिल करें छात्र, 26 फरवरी तक गलती सुधार का मौका
Thu, 20 Feb 2020 01:03 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 20 Feb 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की 8वीं और 12वीं की परीक्षाएं 3 मार्च से शुरू होने जा रही हैं। बोर्ड ने परीक्षाओं को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी चरण में रेगुलर विद्यार्थियों के रोल नंबर स्कूलों की लॉग इन आईडी पर अपलोड कर दिए गए हैं। वहीं, री -अपीयर या इप्रूवमेंट चांस के तहत परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के रोल नंबर भी ऑनलाइन अपलोड किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
पीएसईबी की तरफ से दी गई जानकारी में बताया गया है कि रेगुलर विद्यार्थियों को रोल नंबर देने के लिए स्कूल प्रिंसिपलों को स्कूल की लॉग इन आईडी से रोल नंबर डाउनलोड करने होंगे। जबकि री-अपीयर और इंप्रूवमेंट चांस वाले विद्यार्थियों को अपने रोल नंबर बोर्ड की वेबसाइट
विज्ञापन
www.pseb.ac.in से हासिल करने होंगे।
बोर्ड ने साफ किया है कि विद्यार्थियों और स्कूलों को डाक के माध्यम से रोल नंबर नहीं भेजे जाएंगे। वहीं, बोर्ड ने साफ किया है कि यदि किसी के रोल नंबर स्लिप में किसी भी तरह की खामी रहती है तो उक्त लोग बोर्ड के मुख्यालय में आकर 26 फरवरी तक अपनी गलती दुरुस्त करवा सकते हैं। 29 और एक मार्च को वैसे शनिवार और रविवार की छुट्टी रहेगी। लेकिन परीक्षा को चलते इस दौरान बोर्ड की परीक्षा शाखाएं खुली रहेंगी।
विज्ञापन
स्लिप दिखाकर लेने होंगे रोल नंबर
इसके अलावा बोर्ड अधिकारियों ने बताया कि 12वीं की परीक्षा देने के लिए जिन विद्यार्थियों ने फीस भरी है। लेकिन उन्हें उनका रोल नंबर प्राप्त नहीं हुआ है। ऐसे विद्यार्थी अपने योग्यता सर्टिफिकेट की अटेस्टेड कॉपी, दो फोटो और जमा करवाई गई फीस की रसीद लेकर बोर्ड के मुख्य दफ्तर में संपर्क कर सकते हैं। बोर्ड की ओर से उन्हें तुरंत रोल नंबर जारी कर दिए जाएंगे।