फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Passengers Please note Shatabdi has increased fares, see the new changes

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! शताब्दी का बढ़ गया किराया, देखिए नए बदलाव

Fri, 09 Sep 2016 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 09 Sep 2016 09:18 AM IST
विज्ञापन
Passengers Please note Shatabdi has increased fares, see the new changes
शताब्दी एक्सप्रेस
शुक्रवार, शनिवार और रविवार को शताब्दी में सफर करने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। क्योंकि इन तीनों दिन शताब्दी में यात्रियों की तादाद ज्यादा होती है। इन दिनों इस ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ने वाला है। दरअसल अब शताब्दी एक्सप्रेस में 9 सिंतबर से एक नया बदलाव होगा।
विज्ञापन


शताब्दी की टिकट बुकिंग के दौरान 10 फीसदी सीट बुक होने के बाद बेस फेयर में दस फीसदी का इजाफा होगा। यानी ट्रेन की बुकिंग बढ़ने के साथ साथ किराया भी बढ़ता जाएगा। ऐसे में यात्रियों को मुल किराया से डेढ़ गुना तक चुका होगा। रेलवे के इस निर्णय को चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से शताब्दी में रोजाना सफर करने वाले कुछ यात्रियों ने सही ठहराया है। लेकिन कुछ यात्रियों का कहना है कि ये रेलवे की ओर से यात्रियों के जेब अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है।
विज्ञापन

 
ट्रेन नंबर        एक्जिक्यूटीव क्लास का किराया           चेयर कार                      
विज्ञापन
विज्ञापन

12006                 1210 रुपये                            605 रुपये 
2012                   1290 रुपये                            690 रुपये
1246                   1245 रुपये                            645 रुपये 
 

Passengers Please note Shatabdi has increased fares, see the new changes
शताब्दी एक्सप्रेस - फोटो : फाइल फोटो
अक्सर दिल्ली से चंडीगढ़ शताब्दी से आना जाना होता है। रेलवे घाटे में चल रही है। इसलिए रेलवे का ये फैसला सही है। वैसे शताब्दी से अपर क्लास के यात्री ही चलते हैं। इससे गरीब तपके की जेब प्रभावित नहीं होगी।  - आनंद देव शास्त्री, निवासी दिल्ली

शताब्दी से चंडीगढ़ से दिल्ली कई बार जाना पड़ जाता है। रेलवे ने ये फैसला सही नहंी लिया है। ये यात्रियों की जेब पर अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है।  - भूपेंद्र पाल, निवासी भिवानी
 
शताब्दी में अक्सर रविवार को चंडीगढ़ से दिल्ली जाना पड़ता है। अब समय से टिकट की बुकिंग नहंी हुई तो एक्ट्रा पैसे टिकट के लिए देने पड़ेंगे।  - सचित मित्तल, निवासी सेक्टर-7 पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed