फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Pakistan Sikh Gurdwara Management Committee chief wrote letter to PM Modi for restore Samjhauta Express train

समझौता एक्सप्रेस चलाने की मांग: पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

Sun, 08 Oct 2023 01:02 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 08 Oct 2023 01:02 PM IST
सार

पत्र में अमीर सिंह ने तर्क दिया कि पाकिस्तान आने वाले सिख श्रद्धालुओं के जत्थे में शामिल होने वाले संभावित बच्चे और बुजुर्गों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दोनों मुल्कों को रेल यात्रा शुरू करनी चाहिए। विशेषकर बुजुर्गों के पैदल चल नहीं पाने से उन्हें इस सुविधा की विशेष जरूरत है।

विज्ञापन
Pakistan Sikh Gurdwara Management Committee chief wrote letter to PM Modi for restore Samjhauta Express train
समझौता एक्सप्रेस - फोटो : फाइल

विस्तार

भारत-पाकिस्तान के बीच चलने वाली समझौता ट्रेन करीब सात साल से बंद है। इसके चलते इस ट्रेन में भारत जाने व यहां आने वाले मुसाफिरों को काफी परेशान होना पड़ रहा है। यह समझौता ट्रेन दोबारा चलाने के लिए पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष अमीर सिंह ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है।

विज्ञापन


अमीर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर पाकिस्तान स्थित गुरुधामों की यात्रा पर 25 नवंबर को आने वाले जत्थों की सुविधा के लिए विशेष रेल गाड़ियां चलाने की इजाजत देने की भी मांग की है। इस संबंध में पत्र को सोशल मीडिया पर भी वायरल किया गया है।
विज्ञापन


पत्र में अमीर सिंह ने तर्क दिया कि पाकिस्तान आने वाले सिख श्रद्धालुओं के जत्थे में शामिल होने वाले संभावित बच्चे और बुजुर्गों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दोनों मुल्कों को रेल यात्रा शुरू करनी चाहिए। विशेषकर बुजुर्गों के पैदल चल नहीं पाने से उन्हें इस सुविधा की विशेष जरूरत है। दोनों मुल्कों के बीच रेल सेवा काफी समय से बंद पड़ी है। दोनों देशों के राजस्व पर भी असर पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed