{"_id":"5719e4cc4f1c1b61598b4570","slug":"pagri-movie-pagri-movie-release-hariyanavi-movie-pagri-actor-yashpal-sharma-rohtak-haryana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक फिल्म, रिलीज से पहले जीते 6 अवार्ड, नो मेकअप, नो लाइटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक फिल्म, रिलीज से पहले जीते 6 अवार्ड, नो मेकअप, नो लाइटिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Sat, 23 Apr 2016 01:00 PM IST
विज्ञापन
हरियाणावी मूवी पगड़ी के एक्टर यशपाल शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
इस शुक्रवार को एक ऐसी फिल्म रिलीज होने जा रही है जो रिलीज से पहले ही 6 अवार्ड जीत चुकी है। इसमें न बैकग्राउंड म्यूजिक और न लाइटिंग। ये है हरियाणवी फिल्म ‘पगड़ी’। फिल्म के मुख्य कलाकार यशपाल शर्मा का कहना है कि एक अच्छी फिल्म पूरे समाज को बदलकर सकारात्मक क्रांति ला सकती है।
इसी उम्मीद से शुक्रवार को नॉर्थ इंडिया के करीब 80 थिएटरों में हरियाणवी फिल्म ‘पगड़ी’ रिलीज हो रही है। यह फिल्म अपना ही नहीं, दूसरों का भी मान-सम्मान रखना सिखाती है। यशपाल का कहना है कि बॉलीवुड में जिन हरियाणवी फिल्मों पर काम हो रहा है, उनकी शूटिंग प्रदेश में भी होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि बॉलीवुड फिल्मों में हरियाणवी के संबंध में बहुत कुछ होता है, लेकिन जिस तरह से बोली का मजाक उड़ाया जा रहा है, वह गलत है। अभिनेता यशपाल शर्मा बृहस्पतिवार को कैनाल रेस्ट हाउस में अपनी फिल्म की टीम के साथ पहुंचे थे। इस दौरान पत्रकारों से उन्होंने कहा कि हरियाणा में परिवार अपने संस्कार भूलते जा रहे हैं, इसलिए हिंसा बढ़ रही है। यहां लोग छोटी-छोटी बातों पर तोड़-फोड़ शुरू कर देते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पौने दो घंटे की फिल्म ‘पगड़ी’ ने रिलीज होने से पहले ही दो नेशनल और चार इंटरनेशनल अवार्ड जीत लिए हैं। फिल्म में न तो कोई गाना है और ना बैकग्राउंड म्यूजिक और लाइटिंग। आखिर में केवल एक गाना है। बताया कि फिल्म में काम करने वाले कलाकारों ने मेकअप तक नहीं किया है, इसके बावजूद फिल्म 30 अलग देशों में हुए उत्सव में अलग पहचान बना चुकी है।

यशपाल बोले, मील का पत्थर साबित होगी पगड़ी
हरियाणावी मूवी पगड़ी के एक्टर यशपाल शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
यशपाल शर्मा ने कहा कि हरियाणा की प्रसिद्ध फिल्म चंद्रावल के बाद ‘पगड़ी’ बड़ा धमाका करेगी, जो मील का पत्थर साबित होगी। इस दौरान फिल्म की टीम ने जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कमल सिंह, हरियाणवी कलाकार रघुविंद्र मलिक और डॉ. रणबीर सिंह दहिया को पगड़ी पहनाकर सम्मान किया।
इस मौके पर पगड़ी फिल्म की प्रोड्यूसर वंदना भाटिया, अभिनेता सुधीर राठी, अभिनेत्री बलजिंद्र कौर, हरियाणवी फिल्मों के निर्देशक राजीव राठी, रवि चौहान, बृजेश शर्मा, मनीष हंस, दक्ष मल्होत्रा, निधि मेहला, आकाश सेठ, विकास मेहता, प्रेम चौधरी, रिंपी, सुरभी भाटिया, अविनाश सैनी, अमरदीप, अमित दहिया मौजूद रहे।
सीएम ने देखा प्रीमियर, किया टैक्स फ्री
‘पगड़ी’ फिल्म के निर्देशक राजीव भाटिया ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर फिल्म को दो बार देख चुके हैं। वे 20 अप्रैल को चंडीगढ़ के डीटी मॉल में हुए प्रीमियर में भी पहुंचे और फिल्म देखी। साथ ही, फिल्म का टैक्स भी माफ कर दिया है। उन्होंने बताया कि हरियाणा में पगड़ी को मान-सम्मान का प्रतीक माना जाता है। यहां के लोगों के लिए पगड़ी बहुत अधिक अहमियत रखती है। इसी बात को ध्यान में रखकर फिल्म की पटकथा लिखी गई है।
हरियाणवी की इंडस्ट्री में फूहड़पन
अभिनेता यशपाल ने हरियाणवी फिल्म इंडस्ट्री में बढ़ रहे फूहड़पन पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि इससे निजात पाने के लिए ‘पगड़ी’ जैसी ज्यादा से ज्यादा फिल्मों का निर्माण जरूरी है। हरियाणवी कलाकार आजकल बॉलीवुड में भी धूम मचा रहे हैं। हाल ही में गजेंद्र फौगाट का माता का ई-मेल ने पूरे देश में रिकार्ड कायम किया है। इसके अलावा, जल्द ही हरियाणवी फिल्म सतरंगी और म्हारा गाम-म्हारा धाम फिल्में भी आ रही हैं।