{"_id":"5824c2644f1c1b6729b3a400","slug":"nitin-gadkari-orders-is-in-the-air-slip-cut-at-brudi-toll-plaza","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गडकरी के आदेश हवा में, बड़ौदी टोल प्लाजा पर कटी पर्ची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गडकरी के आदेश हवा में, बड़ौदी टोल प्लाजा पर कटी पर्ची
ब्यूरो/अमर उजाला, कुराली
Updated Fri, 11 Nov 2016 09:22 AM IST
विज्ञापन
toll tax
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
500 और 1000 रुपये के नोट बंद होने के बाद केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 11 नवंबर तक टोल फ्री करने का एलान किया था। ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। लेकिन सिसवा रोड पर बने टोल प्लाजा पर इस आदेश का पालन नहीं किया गया।
वीरवार को टोल पर से गुजरने वाले वाहनों की पर्ची काटी गई। इसको लेकर टोल पर खूब हंगामा हुआ और लोगों ने जमकर नारेबाजी की। कुराली-सिसवा रोड पर स्थित बड़ौदी टोल प्लाजा पर जरनैल सिंह, हरजीत सिंह फगवाड़ा, रेशम सिंह, गुरजीत सिंह, भाग सिंह और पवन कुमार ने बताया कि वे चंडीगढ़ जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में बड़ौदी टोल प्लाजा पर उनको पर्ची कटवाने के लिए रोका गया। जब उन्होंने परिवहन मंत्री की ओर से दो दिन के लिए टोल प्लाजा फ्री होनेे की बात कही तो टोल प्लाजा प्रबंधक इसे मानने को तैयार नहीं हुए।

लोगों ने किया हंगामा, मीडिया के पहुंचने पर वसूली से हटे टोल कर्मी
लोगों ने कहा कि जब प्रबंधक नहीं माने तो उन्होंने समाचार पत्रों में टोल फ्री संबंधी छपी खबरें भी दिखाईं, लेकिन इसके बाद भी प्रबंधक अपनी जिद पर अड़े रहे और टोल पर्ची कटवाने के लिए कहने लगे। इसके बाद कई लोगों ने टोल से गुजरने के लिए पर्ची कटवाने के लिए जब 500 और 1000 रुपये के नोट दिए तो प्रबंधक खुले पैसे देने के लिए कहने लगे। इस कारण समस्या और बढ़ गई। इस दौरान वाहन चालकों और टोल प्रबंधकों के बीच बहस होने लग गई। इस कारण टोल प्लाजा पर वाहनों की लाइनें लग गईं और माहौल गरमा गया।
इस दौरान टोल-प्लाजा के प्रबंधक के व्यवहार को लेकर वाहन चालकों में रोष पैदा हो गया और वाहन चालकों ने टोल पर नारेबाजी शुरू कर दी। इस घटना की सूचना मिलते ही वहां पर मीडिया भी पहुंच गई। इसके बाद टोल प्रबंधक मीडिया से कवरेज न करने की मिन्नतें करने लगे। इसके बाद प्रबंधक ने गाड़ियों को बिना टोल पर्ची कटवाए वहां से निकालना शुरू कर दिया। बड़ौदी टोल प्लाजा पर टोल-पर्ची और खुले पैसों की समस्या को लेकर वाहन चालकों को भारी परेशानी हुई। लोगों ने इस संबंध में जांच और कार्रवाई की मांग की है।
अधिकारी ने दिया यह जवाब
इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन एस वालिया ने कहा कि बड़ौदी टोल प्लाजा फ्री किए गए टोल के तहत नहीं आता है।