फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Chandigarh ›   New year gift to computer teachers and lab assistants

कंप्यूटर शिक्षकों-लैब सहायकों को नए साल का तोहफा, मानदेय में भारी बढ़ोतरी

Thu, 21 Dec 2017 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 21 Dec 2017 09:38 AM IST
विज्ञापन
New year gift to computer teachers and lab assistants
Manohar Lal Khattar - फोटो : File Photo
हरियाणा सरकार ने कंप्यूटर शिक्षकों और लैब सहायकों को नए साल का तोहफा देते हुए मानदेय में भारी वृद्धि करने का निर्णय लिया है। अभी तक शिक्षकों को दस हजार रुपये और लैब सहायकों को 6 हजार रुपये मानदेय मिल रहा था, अब शिक्षकों को जनवरी 2018 से जेबीटी गेस्ट के बराबर 21 हजार और लैब सहायकों को 9 से 11 हजार रुपये बतौर मानदेय मिलेंगे।
विज्ञापन


इसके साथ ही सरकार ने दोनों का ही अनुबंध भी 31 मई 2018 तक बढ़ाने का फैसला किया है। इनका अनुबंध 31 दिसंबर को खत्म हो रहा था। यह सभी निर्णय बुधवार को कंप्यूटर शिक्षकों और सीएम मनोहर लाल के बीच यहां हुए बैठक के दौरान लिए गए।
विज्ञापन


सीएम मनोहर लाल ने स्कूल शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. केके खंडेलवाल को जल्दी इन निर्णयों को अमलीजामा पहनाने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने शिक्षकों को आश्वस्त किया है कि पांच माह के भीतर कंप्यूटर शिक्षा को अनिवार्य किया जाएगा। इसके साथ ही पद स्वीकृत किए जाएंगे ताकि नियमित भर्ती कंप्यूटर शिक्षकों की हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार के निर्णय से 2013 में अनुबंध पर नियुक्त लगभग 5000 कंप्यूटर टीचर्स और लैब सहायकों को बड़ी राहत मिली है। 31 दिसंबर को अनुबंध खत्म होने के चलते कंप्यूटर शिक्षक संघ ने मंगलवार को सीएम सिटी करनाल में प्रदर्शन किया था, जिसके बाद बुधवार को सीएम ने संघ पदाधिकारियों को बातचीत के लिए बुलाया।


संघ के प्रदेश अध्यक्ष बलराम धीमान व प्रेस प्रवक्ता सुरेश नैन ने बताया मुख्यमंत्री से वार्ता के बाद 27 दिसंबर को पंचकूला में तय आंदोलन फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। उम्मीद है जल्दी अनुबंध बढ़ाने के आदेश जारी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed