फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   new need based policy will apply in mohali from 1 may

लोगों का इंतजार खत्म, 1 मई से लागू होगी नई नीड बेस्ड पॉलिसी

Mon, 18 Apr 2016 05:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Mon, 18 Apr 2016 05:34 PM IST
विज्ञापन
new need based policy will apply in mohali from 1 may
प्रकाश सिंह बादल, पंजाब सीएम - फोटो : amar ujala

नीड बेस्ड पॉलिसी को लेकर चल रहा इंतजार जल्द ही खत्म हो जाएगा। एक मई से नई पॉलिसी को पूरे शहर में लागू कर दिया जाएगा। यह फैसला रविवार को सीएम आवास में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की प्रधानी में हुई मीटिंग में लिया गया।

विज्ञापन


मीटिंग में सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा, डीसी डीएस मांगट, गमाडा व निगम के कई सीनियर अधिकारी मौजूद थे। मीटिंग में कई अहम फैसले लिए गए। जानकारी के मुताबिक, गमाडा के अधिकारियों ने नीड बेस्ड पॉलिसी के संबंध में जो खाका तैयार किया था, उसे सीएम के सामने पेश गया।
विज्ञापन


सीएम ने अधिकारियों को आदेश दिए है कि इस समय बनती कार्रवाई तुरंत की जाए। उन्होंने साफ किया है कि पॉलिसी ऐसी तैयार की जाए। जिससे हर शहरवासी को फायदा होगा। वहीं, अधिकारियों को आम लोगों के कामों को पहल के आधार पर करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकल बस जल्द शुरू होगी 
सीएम ने नगर निगम के अधिकारियों को आदेश दिया है कि शहर में लोकल बस सेवा शुरू करने के लिए तुरंत कार्रवाई शुरू की जाए। जल्द ही बसों के रूट तैयार किए जाएं। रूट इस तरह बनाए जाएं, जिससे पूरे जिले को कवर किया जा सके। वहीं, बसों की सर्विस 24 घंटे होनी चाहिए, ताकि लोगों को किसी प्रकार की मुश्किल न हो। इसके अलावा रोड सेफ्टी इंफ्रास्ट्रक्टचर भी विकसित करने के लिए कहा है।

लीज पर अलाट की गई जमीन को फ्री-होल्ड करने के आदेश

new need based policy will apply in mohali from 1 may
प्रकाश सिंह बादल, पंजाब सीएम - फोटो : amar ujala

एन-चो के किनारों पर बसेगी लेजर वैली: सीएम ने मीटिंग में साफ कर दिया है कि एन-चो के किनारों पर लेजर वैली विकसित की जाएगी। चो के दोनों किनारों को सुंदर तरीके से विकसित किया जाएगा। गमाडा ने इस संबंध में डिजाइन मीटिंग में पेश किया गया। इस पर सीएम ने अपनी सहमति जता दी है।

धार्मिक स्थानों को मिली जगह होगी फ्री होल्ड: लंबे समय से धार्मिक स्थानों को लीज पर अलाट हुई जमीन को जल्द ही मलकीयती हक मिल जाएगा। मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारों, मंदिरों, मस्जिदों को लीज पर अलाट की गई जमीन को फ्री-होल्ड करने के आदेश अधिकारियों को दिए है।

डेयरी होंगी शहर से बाहर: नगर निगम मोहाली की सीमा में आने वाले गांवों से अब सभी डेयरी बाहर कर दी जाएंगी। इस संबंध में निगम ने जगह तलाश कर ली है। जल्द ही गमाडा द्वारा इस काम को पूरा कर लिया जाएगा। 

स्मॉल स्केल इंडस्ट्री को मिलेगी जगह; स्माल स्केल इंडस्ट्री के लिए भी मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जमीन तलाशने के आदेश दिए है। ताकि, इस संबंध में बनती कार्रवाई की जा सके।

शहर में चल रहे टैक्स बैरियर होंगे खत्म: मोहाली में चल रहे टैक्स बैरियरों से लोगों को जल्द ही निजात मिल जाएगी। इसके मद्देनजर महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है। अब इलाके के सभी टैक्स बैरियर खत्म होंगे। इन बैरियरों को मोहाली के अंदर से हटा कर चंडीगढ़ की सीमा की ओर किया जाएगा।

3.70 करोड से बदलेगी सड़कों की सूरत: शहर के अंदर डिप्लॉस्ट चौक से मदनपुर चौक की ओर होते हुए एसएसपी निवास तक, फेज-7 से पीसीए स्टेडियम और बैरियर लाइटों से फ्रैंको होटल तक, कुंभड़ा चौक से बावा व्हाइट हाउस तक सड़क चौड़ी करने के संबंध में फैसला किया गया है। इस के अलावा गांव जगतपुरा की फिरनी रिपेयर करने के बारे भी मुख्यमंत्री ने सहमति दे दी है। सड़कों के लिए 3.70 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।

जल्द स्थापित होगा वर्किंग वुमन हॉस्टल: शहर के इंडस्ट्री एरिया के अलग-अलग क्षेत्रों में काम कर रहीं महिलाओं के लिए वर्किंग वुमन हॉस्टल बनाने के मामले पर भी मुख्यमंत्री ने सहमति दे दी है। जल्द ही इस दिशा में काम शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed