{"_id":"57127a9f4f1c1bd06c4a6afb","slug":"mohali-baby-baby-found-mohali-born-baby-mohali-police-baby-adoption-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली में मिली नवजात बच्ची को गोद लेने के लिए आए कई फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली में मिली नवजात बच्ची को गोद लेने के लिए आए कई फोन
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली।
Updated Mon, 18 Apr 2016 04:00 PM IST
विज्ञापन
मोहाली में मिली नवजात बच्ची
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैंगो पार्क के टॉयलेट में शुक्रवार को मिली नवजात बच्ची के पेरेंट्स का पुलिस अभी तक पता नहीं लगा पाई है। हालांकि, सिविल अस्पताल में नर्सिंग की स्टूडेंट्स व डॉक्टर बच्ची की देखभाल कर रही हैं। दूसरी तरफ बच्ची को गोद लेने के लिए ट्राइसिटी समेत राज्य के विभिन्न जिलों से फोन आ रहे हैं। हालांकि, नियमों के मुताबिक बच्ची को गोद नहीं दिया जा सकता है। अगर, पेरेंट्स नहीं मिलते हैं तो बच्ची को किसी अनाथ आश्रम या एनजीओ को सौंपा जाएगा।
जानकारी के मुताबिक, बच्ची ठीक और उसका वजन करीब ढाई किलो है। वहीं, डॉक्टरों का कहना है कि बच्ची का जन्म प्री मेच्योर डिलीवरी से हुआ। दूसरी तरफ पुलिस ने केस हल करने के लिए स्पेशल टीमें गठित की है। जो कि गांव-गांव जाकर बच्ची के पेरेंट्स को तलाश करेंगी। पुलिस गांव के सरपंचों से जानकारी जुटा रही है। साथ ही नर्सिंग का काम करने वाली महिलाओं से भी पुलिस पूछताछ करेगी। पुलिस का दावा है कि बच्ची का जन्म घर में हुआ है।
सोशल मीडिया में छाया रहा मामला
मैंगो पार्क में मिली बच्ची का मामला सोशल मीडिया में शनिवार को छाया रहा है। विभिन्न व्हाट्स एप ग्रुपों, फेसबुक पेज, इंस्टाग्राम और ट्विटर पर लोगों ने जानकारी शेयर की है। साथ ही बच्ची के पेरेंट्स को तलाशने में पुलिस का सहयोग देने की अपील की है।
विज्ञापन
सौ नंबर पर दे सूचना
पुलिस ने लोगों से अपील है कि बच्ची के पेरेंट्स संबंध में किसी के पास कोई जानकारी है तो उसे पुलिस को तुरंत बताए। सौ नंबर पर पुलिस को इस संबंध में सूचना दी जा सकती है। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।