फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   merger of HJC in congress on 28 april at delhi head quarter

हजकां की घर वापसी 28 अप्रैल को दिल्ली में, रणनीति तय

Wed, 27 Apr 2016 06:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 27 Apr 2016 06:01 PM IST
विज्ञापन
merger of HJC in congress on 28 april at delhi head quarter
राहुल गांधी के साथ कुलदीप बिश्नोई - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा जनहित कांग्रेस (हजकां) का कांग्रेस में 28 अप्रैल को दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय पर विलय होगा। कांग्रेस और हजकां के वरिष्ठ नेताओं की बैठक इस संदर्भ में पूरी हो चुकी है। मंगलवार देर रात हजकां के कांग्रेस में विलय की तिथि की घोषणा की गई। हालांकि, रैली की तिथि तय होनी अभी बाकी है। हरियाणा में हजकां एक बड़ी रैली करना चाह रही है। इस बाबत रणनीति तैयार हो रही है।

विज्ञापन


कुलदीप बिश्नोई कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ पार्टी का विलय करेंगे। आगामी दो-तीन दिनों में बिश्नोई अपने 21 साथियों की टीम को राहुल गांधी से मिलवाने जा रहे हैं। इन 21 हजकां नेताओं में पार्टी पदाधिकारियों के अलावा पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री और पूर्व सांसद शामिल होंगे।
विज्ञापन


जनता को इस बात का इंतजार है कि हरियाणा में कुलदीप बिश्नोई के नेतृत्व में होने वाली रैली में भजनलाल के कौन से पुराने सिपहसलार मंच पर दिखेंगे। इसके अलावा नजर इस बात पर भी है कि कांग्रेस में कुलदीप को क्या बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी। फिलहाल कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी में स्वयं को स्थापित कर पाना कुलदीप के लिए पहले जितना आसान नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed