{"_id":"56e1cdd74f1c1b60488b463f","slug":"meeting-of-panchkula-municipal-corporation-83-29-crore-budget-pass","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला निगम की बैठक में 83.29 करोड़ रुपये का बजट पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला निगम की बैठक में 83.29 करोड़ रुपये का बजट पास
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Fri, 11 Mar 2016 03:33 PM IST
विज्ञापन
पंचकूला नगर निगम
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब पंचकूला में विकास कार्य तेजी के साथ होंगे। नगर निगम की हाउस बैठक में विकास कार्यों को देखते हुए ही इस बार 83.29 करोड़ रुपये का बजट पास हुआ है। यह बजट पिछले साल की अपेक्षा करीब दस करोड़ रुपये ज्यादा है। रेड बिशप में आयोजित हाउस की मीटिंग में निगम कमिश्नर जगदीप ढांडा ने बजट पेश किया। जिले के विकास कार्यों के लिए 58.05 फीसदी खर्च किए जाने की उम्मीद है। इस दौरान पंचकूला विधायक ज्ञानचंद गुप्ता और मेयर उपिंदर कौर आहलुवालिया व पार्षद मौजूद थे।
विज्ञापन
नगर निगम के बजट में मुख्य रूप से सड़क , पार्क के साथ ही सिटी की सुंदरता के लिए 48.80 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। निगम कमिश्नर ने बजट पेश करते हुए कहा कि पंचकूला के रुके कार्यों को तेजी के साथ शुरू करवाया जाएगा। बस क्यू शेल्टर का निर्माण पीपीपी माडल के तहत होगा। इसके लिए शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय को लेटर भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
वर्ष 2016-17 के बजट पर बस क्यू शेल्टर पर चर्चा के दौरान पार्षदों ने कहा कि फिलहाल जो बस क्यू शेल्टर स्थापित हैं उनको ही ठीक करवाया जाए। पार्षद लिली बावा ने कहा कि पिछले सात साल से इसकी मांग की जा रही है, लेकिन इस मुद्दे पर अब तक कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन
बजट पर चर्चा के दौरान कांग्रेस की पार्षद भावना गुप्ता ने कहा कि सेक्टर-16 में सेंट सोल्जर से ब्लू बर्ड स्कूल की ओर आने वाली वी रोड काफी खराब है। इस मुद्दे पर निगम कमिश्नर ने कहा कि वी रोड की चौड़ाई कम है और उसकी वजह से इंट्री और टी प्वाइंट पर ही डिवाइडर बनाया जा सकता है। भावना गुप्ता ने कहा कि सेक्टर-15 और सेक्टर-16 की डिवाइडिंग रोड का आधा हिस्सा तैयार है, लेकिन काफी बचा हुआ है। कमिश्नर ने कहा कि जल्द ही इसके ऊपर काम शुरू करवा दिया जाएगा। पार्षद रविकांत स्वामी ने भी इस मौके पर इंडस्ट्रियल एरिया की सड़कों का मुद्दा उठाया। निगम कमिश्नर ने कहा कि मार्केट में नए शौचालय के लिए प्रस्ताव तैयार करवाए जाएंगे। जिस पर पार्षदों ने कहा कि जो बने हुए है उनको दुरुस्त करवाया जाए।
जिप्सी शेल्टर पर होगी जांच
पंचकूला के पार्षद रविकांत स्वामी द्वारा जिप्सी शेल्टर पर उठाए गए सवाल पर निगम कमिश्नर ने कहा कि कुछ समय पहले तक जिप्सी शेल्टर पर लगे हुुए विज्ञापनों से निगम को रेेवेन्यू आता था अब नहीं आता है। ऐसा क्यों नहीं होता है अब जिप्सी शेल्टर की पूरी जानकारी हासिल की जाएगी।
बस अड्डे पर लगाएंगे एड
नगर निगम ने कमाई बढ़ाने का इंतजाम भी कर लिया है। इसके लिए 56 लोकेशन तय की गईं हैं। इसके लिए ठेका दिया जाएगा। सिटी में बस अड्डे,, शौचालयों के साथ ही अन्य लोकेशनों पर लगाए जाने वाले विज्ञापनों के माध्यम से रेवेन्यू जनरेट किया जाएगा।
पंचायतों के डेवलपमेंट के लिए लिखेंगे सरकार को
लाल डोरे के बाहर विकास से वंचित गांव के विकास कार्य के लिए निगम द्वारा सरकार को पत्र भेजा जाएगा। इसके अंतर्गत कुल 42 गांव हैं। इन गांव में मूलभूत सुविधाएं तक नहीं हैं। जिसकी वजह से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
पार्षद बोले, बढ़ाए ट्रांसफार्मर की ऊंचाई
नगर निगम की हाउस मीटिंग में नीचे लगे और खतरनाक ट्रांसफर पर चर्चा की गई। पार्षद लिली बावा ने कहा कि सेक्टर-12 ए स्थित सार्थक माडल स्कूल की दीवार से सटा हुआ ट्रांसफार्मर लगा है जो कि खतरनाक है, इसकी ऊंचाई बढ़ाई जानी चाहिए, इस मुद्दे पर निगम कमिश्नर ने तुरंत ही एक्सईएन को आदेश दिया कि बिजली विभाग को इसकी जानकारी दी जाए और इसको ठीक करवाना तय किया जाए।
बजट में बदलाव
कुल बजट-आय 80.39 से 83.29 करोड़ रुपये
कुल एस्टीमेटेड एक्सपेंडेचर-79.87 से 83.76 करोड़ रुपये
डेवलपमेंट पर खर्च-48.80 करोड़ रुपये
छोटे कार्यों पर खर्च-11 करोड़ रुपये
अन्य खर्च-4.01 करोड़ रुपये
निगम के खर्च-19.86 करोड़ रुपये