फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Meeting of Panch Singh Sahiban in Sri Akal Takht Sahib regarding Balwant Singh Rajoana

Punjab: श्री अकाल तख्त साहिब में पांच सिंह साहिबान की बैठक, बलवंत सिंह राजोआना को भूख हड़ताल वापस लेने का आदेश

Wed, 06 Dec 2023 05:08 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 06 Dec 2023 05:08 PM IST
सार

पांच सिंह साहिब ने फैसला लिया कि अगर केंद्र सरकार 31 दिसंबर 2023 तक बलवंत सिंह राजोआना की फांसी की सजा को रद्द नहीं करती है तो शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी राजोआना की फांसी की सजा को उम्रकैद में बदलने की राष्ट्रपति के पास दाखिल याचिका पर विचार करेगी।

विज्ञापन
Meeting of Panch Singh Sahiban in Sri Akal Takht Sahib regarding Balwant Singh Rajoana
बलवंत सिंह राजोआना। - फोटो : पीटीआई (फाइल फोटो)

विस्तार

पटियाला जेल में बलवंत सिंह राजोआना की भूख हड़लात के बाद बुधवार को श्री अकाल तख्त साहिब पर पांच सिंह साहिबान की बैठक हुई। इसमें फैसला लेने के बाद आदेश जारी किया गया कि पंथक भावनाओं को मुख्य रख राजोआना अपनी भूख हड़ताल वापस ले। वहीं राजोआना और अन्य बंदी सिखों की रिहाई के लिए एसजीपीसी अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी की अगुवाई में एक कमेटी गठित की गई है। कमेटी को बंदी सिखों की रिहाई के लिए अपनी कार्रवाई शुरू करने का आदेश दिया गया है।

विज्ञापन


बुधवार को श्री अकाल तख्त साहिब सचिवालय में पांच सिंह साहिबों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह, तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार ज्ञानी सुल्तान सिंह, तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह, तख्त श्री पटना साहिब साहिब के अतिरिक्त मुख्य ग्रंथी सिंह ज्ञानी गुरदयाल सिंह और श्री हरमंदिर साहिब के ग्रंथी सिंह ज्ञानी बलजीत सिंह ने हिस्सा लिया। 
विज्ञापन


बैठक में बलवंत सिंह राजोआना के पत्रों पर गंभीर चर्चा की गई। इसके बाद आदेश जारी किया गया कि श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री ने बलवंत सिंह राजोआना और अन्य बंदी सिंहों की रिहाई के संबंध में एलान किया था। मगर इस पर अभी तक कोई कार्रवाई नही हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र सरकार से बात करेगी कमेटी

अब शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय कमेटी का गठन किया जाता है। यह कमेटी केंद्र सरकार से बातचीत करेगी। इसमें एसजीपीसी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी, दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका, पंजाबी अखबार अजीत के संपादक बरजिंदर सिंह हमदर्द, राजोआना की बहन बीबी कमलदीप कौर राजोआना, अकाली दल बादल के नेता विरसा सिंह वल्टोहा को शामिल किया गया है। 

पांच सिंह साहिब ने फैसला लिया कि अगर केंद्र सरकार 31 दिसंबर 2023 तक बलवंत सिंह राजोआना की फांसी की सजा को रद्द नहीं करती है तो शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी राजोआना की फांसी की सजा को उम्रकैद में बदलने की राष्ट्रपति के पास दाखिल याचिका पर विचार करेगी।

पांच सिंह साहिबों ने कहा कि राजोआना अपनी सेहत को नुकसान न पहुंचाएं, अपना ख्याल रखें और भूख हड़ताल तुरंत वापस लेकर अपने स्वास्थ्य की रक्षा करें। सिंह साहिब ने कहा कि अगर केंद्र सरकार तय समय में ईमानदारी से फैसला नहीं लेती है तो उसके बाद पैदा होने वाली स्थिति के लिए सरकार जिम्मेदार होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed