फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   mata mansa devi temple, cm khattar, gold donation, mansa devi mandir, vigilence inquiry, panchkula

माता मनसा देवी मंदिर में सोने के चढ़ावे में गड़बड़ी की जांच होगी: सीएम

Sun, 10 Jul 2016 09:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला।
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला। Updated Sun, 10 Jul 2016 09:56 AM IST
विज्ञापन
mata mansa devi temple, cm khattar, gold donation, mansa devi mandir, vigilence inquiry, panchkula
माता मनसा देवी, पंचकूला - फोटो : amar ujala
हरियाणा में कांग्रेस कार्यकाल में हुई अनियमितताओं की कई विजिलेंस जांच खोल चुकी सरकार अब माता मनसा देवी के चढ़ावे में हेरफेर की जांच दोबारा खोलने की तैयारी में है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस मामले में पूर्व सरकार के अफसरों द्वारा की गई जांच रिपोर्ट को दोबारा तलब कर लिया है। शुक्रवार को श्रीमाता मनसा देवी श्राइन बोर्ड की बैठक में सीएम के सामने अचानक ही यह मामला आ गया, जिसके बाद सरकार इस पूरे प्रकरण को लेकर गंभीर हो गई है। अब पूर्व में की गई जांच रिपोर्ट की पर्तें उधड़ना तय है।  
विज्ञापन


सीएम ने बाजार के दाम से कम दाम पर मंगलसूत्र और सोने के सिक्कों की सेल के मामले की दोबारा जांच के आदेश दिए हैं। श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड में यह मामला वर्ष 2006-07 में सामने आया था। मंदिर में चढ़ावे में आने वाले सोने से मंगलसूत्र और सिक्के तैयार किए गए और उनको बोर्ड द्वारा तय दाम से कम दाम पर बेच दिया गया। इस कारण बोर्ड को 15.16 लाख से ज्यादा का नुकसान हुआ। यह मामला तब खुला जब सेक्टर-21 निवासी एक आरटीआई एक्टिविस्ट ने आरटीआई डाली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

पूर्व सीएम के आदेश पर हुआ था कनवर्जन

mata mansa devi temple, cm khattar, gold donation, mansa devi mandir, vigilence inquiry, panchkula
माता मनसा देवी, पंचकूला
वर्ष 2002 में श्री माता मनसा देवी मंदिर में चढ़ावे में आने वाले सोने को मंगलसूत्र और सोने के सिक्कों में बदलने का आदेश हरियाणा के पूर्व सीएम ने दिया था। सीएम के आदेश के बाद ज्वैलर्स को मंगलसूत्र और सोने के सिक्कों को तैयार करने का काम वर्ष 2003 में दिया गया। 

बोर्ड द्वारा निर्धारित किए गए इसके रेट
मंगलसूत्र और सोने के सिक्कों की सेल करने के लिए रेट श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड द्वारा तय किए गए थे। बोर्ड द्वारा तय किया गया कि मंगलसूत्र और सोने के सिक्के को 2600 रुपये के रेट पर सेल किया जाएगा। एक एकाउंट अधिकारी ने वर्ष 2006 के दौरान आपत्ति भी उठाई कि सोने के रेट में बदलाव आ चुका है, लेकिन उसकी बात नहीं सुनी गई। 
 
कोट्स
बाजार से कम रेट पर मंगलसूत्र और सोने के सिक्कों की सेल के मामले में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दोबारा जांच के आदेश दिए हैं। 
वीजी गोयल, सीईओ  श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed