फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   mansa devi mandir ,navratra special ,mansa devi mandir panchkula

नवरात्र स्पेशल: तीसरे दिन चढ़ा भारी चढ़ावा, कैबिनेट मंत्री ने की पूजा-अर्चना

Tue, 04 Oct 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Tue, 04 Oct 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
mansa devi mandir ,navratra special ,mansa devi mandir panchkula
माता मनसा देवी, पंचकूला
अश्विन नवरात्र के तीसरे दिन को पंचकूला स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्रीमाता मनसा देवी मंदिर और श्री काली माता मंदिर कालका में 11 लाख 88 हजार 335 रुपये की राशि श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित की गई। नवरात्र के तीसरे दिन करीब 56 हजार श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन करके आर्शीवाद लिया। 
विज्ञापन


इस मौके पर श्रद्धालुओं द्वारा सोने के दो नग और चांदी के 114 नग दान स्वरूप माता के चरणों में अर्पित किए गए। श्री माता मनसा देवी मंदिर में 8 लाख 73 हजार  833 रुपये की राशि दान स्वरूप अर्पित की गई जबकि श्री काली माता मंदिर कालका  में 3 लाख 14 हजार 503 रुपये की राशि यहां पर अर्पित की गई। इसके साथ-साथ अमरीका के 14, कैनेडा के 70 डालर भी दान स्वरूप अर्पित किए गए। श्री माता मनसा देवी मंदिर में करीब 48 हजार श्रद्धालुओं ने और श्री काली माता मंदिर में 8 हजार श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। 
विज्ञापन

आज आएंगे हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष

mansa devi mandir ,navratra special ,mansa devi mandir panchkula
सांसद रतन लाल कटारिया पूजा करते हुए - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष कंवर पाल 4 अक्तूबर को सुबह 9 बजे  अश्विन नवरात्र के चौथे दिन श्री माता मनसा देवी मंदिर परिसर में श्री माता  मनसा देवी मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे व यज्ञ में भाग लेंगे। यह जानकारी उपायुक्त एवं श्री माता मनसा देवी पूजा स्थल  बोर्ड की मुख्य प्रशासक डॉ. गरिमा मित्तल ने दी। 

आयुष विभाग ने लगाया यहां जांच शिविर
आयुष विभाग द्वारा मंदिर परिसर में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर  भी लगाया गया है। यह शिविर जिला आयुष अधिकारी डॉ. प्रतिभा भाटिया की देख-रेख में लगाया गया है। इसमें श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य का निरीक्षण तथा दवाइयां मुहैया करवाई जा रहीं हैं। उन्होंने बताया कि तीसरे नवरात्रे तक इस स्वास्थ्य शिविर में 660  श्रद्धालुअें के स्वास्थ्य का निरीक्षण किया गया तथा दवाइयां वितरित की  गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed