फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   mansa devi mandir ,navratra special ,mansa devi mandir panchkul

आठवें दिन पहुंचे 75 हजार श्रद्धालु, भक्तों ने दिल खोल कर दिया दान

Sat, 08 Oct 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Sat, 08 Oct 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
mansa devi mandir ,navratra special ,mansa devi mandir panchkul
मनसा देवी मंदिर पंचकूला
नवरात्र के आठवें दिन श्री माता मनसा देवी मंदिर और श्री  काली माता मंदिर में शनिवार को श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ उमड़ी। आठवें नवरात्र पर दोनों मंदिरों में एक लाख बीस हजार श्रद्धालु दर्शन के लिए आए और इन श्रद्धालुओं द्वारा 12 लाख 16 हजार 356 रुपये की राशि माता के चरणों में अर्पित की गई। इसके अतिरिक्त यहां सोने के 6 नग और चांदी के 119 नग चढ़ावा आया।
विज्ञापन


माता मनसा देवी मंदिर में 75 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका। हरियाणा के श्रम एवं रोजगार मंत्री नायब सिंह सैनी ने नवरात्र के आठवें  दिन पत्नी सुमन सैनी और बच्चों के संग मनसा देवी मंदिर में दर्शन किए और माता के चरणों में माथा टेका। उन्होंने हवन में मंत्रोच्चारण के साथ आहुति डाली। सैनी ने श्री शिव कावंड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट पंचकूला की ओर से मंदिर परिसर में आयोजित तीन दिवसीय रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया।
विज्ञापन


इस मौके पर एसडीएम पंचकूला जगदीप ढांडा, सीटीएम ममता शर्मा, बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वीजी गोयल, बोर्ड के गैर सरकारी सदस्य शारदा  प्रजापति, वंदना गुप्ता, संदीप गुप्ता सहित बोर्ड के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्री वीजी गोयल ने बताया कि रक्तदान शिविर के प्रथम दिन करीब 60 श्रद्धालुओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। हरियाणा के महाधिवक्ता बलदेव राज महाजन 9 अक्तूबर को सुबह 9 बजे नवरात्र के 9वें दिन मां के दर्शन करेंगे तथा हवन में भाग लेंगे। यह जानकारी बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वीजी गोयल ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed