फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Punjab News in Hindi: Khalistani Supporters Arrested by Punjab police

आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़, दो खालिस्तानी समर्थक गिरफ्तार, पंजाब दहलाने की थी साजिश

Tue, 15 Sep 2020 02:03 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 15 Sep 2020 02:03 PM IST
सार

  • अमृतसर जेल में बंद एक केजेडएफ संचालक सहित पांच अपराधियों के साथ जुड़े हैं तार
  • गिरफ्तार आतंकियों से छह आधुनिक हथियार भी हुए बरामद, कई मोबाइल भी मिले

विज्ञापन
Punjab News in Hindi: Khalistani Supporters Arrested by Punjab police
बरामद हुए हथियार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में एक बड़ी आतंकी घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे खालिस्तान समर्थक आतंकी मॉड्यूल का राज्य पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में तरनतारन से खालिस्तान समर्थकों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने आधुनिक हथियार के साथ कई मोबाइल फोन और इंटरनेट डोंगल भी बरामद किया है। प्राथमिक जांच में यह खुलासा हुआ कि वर्तमान में अमृतसर जेल में बंद एक केजेएफ (खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स) संचालक सहित पांच अपराधियों के साथ दोनों के संबंध हैं।

विज्ञापन


डीजीपी दिनकर गुप्ता ने बताया कि पाकिस्तान समर्थित मॉड्यूल की आतंकी हमलों की शुरुआत कर राज्य में शांति और सद्भाव में खलल डालने की योजना थी। कुछ महत्वपूर्ण जानकारी मिलने के बाद पंजाब पुलिस ने देश के विभिन्न हिस्सों से राज्य में प्रवेश करने वाले सभी लोगों की पूरी तरह से जांच अभियान शुरू किया था, जिससे हरजीत सिंह उर्फ राजू और शमशेर सिंह उर्फ शेरा को तरनतारन जिले के मियांपुर गांव से गिरफ्तार किया। इनके पास से पुलिस को एक 9 एमएम पिस्टल, चार .32 कैलिबर पिस्तौल और एक .32 रिवाल्वर, दोनों के पास से 8 जिंदा कारतूस, कई मोबाइल फोन और एक इंटरनेट डूंगल बरामद किया।

विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार दोनों आतंकी पंजाब में एक बड़ी आतंकी हमले की योजना बना रहे थे। इनके संबंध अमृतसर जेल में बंद शुभमनदीप सिंह उर्फ शुभ निवासी चेचा, जिला अमृतसर, अमृतपाल सिंह बाथ निवासी मियांपुर, जिला तरनतारन, रणदीप सिंह उर्फ रोमी निवासी छेहरटा, अमृतसर और हरियाणा के जिला करनाल निवासी गोल्डी और आशु से हैं।

शुभमनदीप केजेएफ का सक्रिय आतंकी
डीजीपी ने बताया कि शुभमनदीप सिंह खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (केजेएफ) का सक्रिय आतंकवादी था, जिसे पंजाब पुलिस ने सितंबर 2019 में अमृतसर ग्रामीण जिले के गांव महवा से चीन निर्मित ड्रोन के साथ गिरफ्तार किया था। पिछले साल अप्रैल में, राट्रीय जांच एजेंसी ने उसके खिलाफ 8 अन्य लोगों के साथ चार्जशीट दायर की थी, जिसमें आकाशदीप सिंह, बलवंत सिंह, हरभजन सिंह, बलबीर सिंह, मान सिंह, गुरदेव सिंह, सज्जनप्रीत सिंह और रोमनदीप सिंह शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed