दुष्यंत चौटाला के इस्तीफे से किसानों का समाधान हो तो अगले पल दे देंगे : अजय चौटाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में भाजपा के साथ सरकार में सहयोगी जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला ने साफ कर दिया है कि दुष्यंत चौटाला का इस्तीफा उनकी जेब में है। यदि इससे किसान आंदोलन खत्म होता है तो वह इसे अभी देने को तैयार हैं।
अजय चौटाला ने कहा, दुष्यंत के इस्तीफे से किसान आंदोलन सुलझने वाला है, क्या यदि ऐसा है, तो वह एक पल नहीं लगाएंगे। उन्होंने कहा यह केंद्र का कानून है इसलिए केंद्र पर दबाव बनाने के लिए लोकसभा के दसों सांसदों और राज्यसभा के 5 सांसदों को इस्तीफा देना चाहिए।
किसान आंदोलन का हल अभी तक नहीं निकल पाया है। किसान अपने आंदोलन को जारी रखे हैं और तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग पर डटे हुए हैं। हरियाणा के किसान चौटाला परिवार पर सत्तारूढ़ बीजेपी से नाता तोड़ने के लिए दबाव बना रहे हैं। जिसके बाद इंडियन नेशनल लोकदल के नेता अभय सिंह चौटाला ने इस्तीफा दे दिया। अब अजय सिंह चौटाला के इस्तीफे की मांग जोरों से उठने लगी है।
Has Abhay Chautala's resignation (as Haryana MLA) served any purpose? Dy CM’s resignation is in my pocket, I'll give it immediately if it solves the issue. Centre should resolve this issue or Members of Parliament from Haryana who passed farm bills can resign: Ajay Chautala, JJP pic.twitter.com/INcaW9le2Z
— ANI (@ANI) February 13, 2021
जिन्होंने इसे पारित कराने के लिए स्वीकृति पर मुहर लगाई थी। अजय चौटाला ने अपने भाई और इनलों नेता अभय चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा कि हरियाणा के मंत्री और उपमुख्यमंत्री के इस्तीफे से समाधान निकलने वाला नहीं है। उन्होंने कहा उन्हें चाहिए की वह इसी बहाने एसवाईएल का मुद्दा के समाधान भी निकाल ले। एसवाईएल हरियाणा की लाइफ लाइन है, इसका हल निकलना ही चाहिए।
अजय चौटाल शनिवार को सिरसा में आयोजित जेजेपी की नेशनल एक्जीक्यूटिव की बैठक के बाद एक मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वह लगातार कह रहे हैं कि हरियाणा सरकार के रहने और न रहने से किसान आंदोलन का हल निकलने वाला नहीं है। इसके लिए केंद्र सरकार से बात और दबाव बनाना चाहिए।