{"_id":"575315ea4f1c1b7d2810d091","slug":"jat-reservation-jat-andolan-social-media-leaders-social-site-whatsapp-twitter-youtube-haryana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जाट आरक्षण आंदोलन: नेताओं के सोशल साइट एकाउंट पर पुलिस की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाट आरक्षण आंदोलन: नेताओं के सोशल साइट एकाउंट पर पुलिस की नजर
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक।
Updated Mon, 06 Jun 2016 09:36 AM IST
विज्ञापन
सोशल मीडिया
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाट आरक्षण आंदोलन को देखते हुए नेताओं के सोशल साइट एकाउंट पर नजर रखी जा रही। साथ ही अन्य लोगों के एकाउंट भी चेक किए जा रहे हैं। वहीं, जिले की संवेदनशील जगहों पर फोर्स तैनात कर दी गई है। किसी संदिग्ध और असामाजिक तत्व के मिलने पर तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। इस तरह पुलिस एवं प्रशासन सख्त दिखाई दे रहा है।
एसपी शशांक आनंद ने बताया कि जाट आरक्षण आंदोलन को देखते हुए जिले में सुरक्षा व्यवस्था के विशेष बंदोबस्त किए गए हैं। अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए गए हैं कि वह अपने क्षेत्रों में निरंतर गश्त, नाकाबंदी और छानबीन करें। संदिग्ध एवं असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखी जा रही है। सभी कालोनी, कस्बा, गांवों का दौरा करें और लोगों से भाईचारा, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील करें। लोगों में विश्वास पैदा करने के लिए पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के साथ फ्लैग मार्च निकाले जा रहे हैं।
किसी भी हाल में रेल और सड़क मार्ग को अवरुद्ध नहीं होने दिए जाएगा। सोशल मीडिया पर बने नेताओं व अन्य के फेसबुक, ट्वीटर एकाउंट पर नजर रखी जा रही है। यू-ट्यूब व व्हाट्स एप की जांच की जा रही है। सोशल मीडिया पर भ्रामक सामग्री डालने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी सूरत में शांति व कानून व्यवस्था को बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। कहा कि धरना प्रदर्शन करने वाले आयोजकों को जिला प्रशासन से अनुमति लेनी होगी और निश्चित स्थान पर ही धरना प्रदर्शन करना होगा।
विज्ञापन
बिना अनुमति के धरना प्रदर्शन करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा आयोजन स्थल पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आयोजक की जिम्मेदारी होगी। किसी भी प्रकार की सरकारी व निजी संपत्ति को हानि होने पर सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार आयोजकों की चल व अचल संपत्ति से हरजाना वसूल किया जाएगा।

सूचना पाने के लिए नया कंट्रोल रूम बनाया
हेल्पलाइन नंबर
एसपी ने बताया कि आंदोलन को हैंडल करने के लिए अलग से कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसकी नोडल ऑफिसर डीएसपी पुष्पा खत्री को नियुक्त किया गया है। कंट्रोल रूम में जानकारी मिलते ही तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित अधिकारी को सूचित किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त पुलिस बल, एंबुलेंस, क्रेन, अग्निशमन आदि को मौके पर भेजा जाएगा। कंट्रोल रूम में आने वाली सभी सूचनाओं पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
--
इन नंबरों पर दें सूचना
01262-228113, 247200 और 100 के अलावा 9996464100 पर
संवेदनशील जगहों पर फोर्स तैनात
एसपी के अनुसार सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में धारा-144 का सख्ती से पालन कराएंगे। सभी थानों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। शहर में स्थान चिह्नित कर नाकाबंदी की गई है। नाकों पर बीएसएफ और पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। जिले की संवेदनशील इमारतों, भवनों, सरकारी दफ्तर, बैंक आदि को चिह्नित किया गया है। जहां पर सीआईएसएफ फोर्स तैनात की गई है। थाना स्तर पर पुलिस बल तैनात किया गया है। हर छोटी बड़ी गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।