{"_id":"57b3f08a4f1c1b61556eb2c4","slug":"jat-reservation-controversy-haryana-jat-leaders-ultimatum-to-haryana-govt","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जाट आरक्षण: खापों ने दिखाए तल्ख तेवर, सरकार को दिया अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाट आरक्षण: खापों ने दिखाए तल्ख तेवर, सरकार को दिया अल्टीमेटम
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Updated Wed, 17 Aug 2016 01:35 PM IST
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन करते हुए हरियाणा जाट नेता
- फोटो : अमर उजाला
आरक्षण को लेकर जाट नेता और सरकार एक बार फिर आमने सामने आ गए है। अब खाप नेताओं ने तीखे तेवर दिखाते हुए सरकार को अल्टीमेटम दिया है। मंगलवार को हाईकोर्ट में जाट आरक्षण का नोटिफिकेशन पेश नहीं किए जाने पर चंडीगढ़ में खापों ने सीएम आवास पर धरना शुरू कर दिया।
मामले का पता चलते ही नांदल भवन में भी खापों की आपात बैठक बुलाकर सरकार को बुधवार शाम तक का अल्टीमेटम दे दिया गया। नांदल खाप के प्रधान महेंद्र सिंह नांदल की अध्यक्षता में हुई बैठक में खाप प्रतिनिधियों ने सरकार के खिलाफ विरोध जताया।
कहा कि सरकार ने पहले वादा किया था कि कोर्ट में जाट आरक्षण का नोटिफिकेशन पेश कर दिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। इसके विरोध में चंडीगढ़ में खापों के अन्य प्रतिनिधियों ने धरना शुरू कर दिया है। सरकार की वादाखिलाफी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सरकार को मिला बुधवार शाम तक का समय
जाट आरक्षण को लेकर सोनीपत में महापंचायत
- फोटो : amar ujala
बैठक में हुए निर्णय के बाद प्रधान महेंद्र सिंह नांदल ने बताया कि सरकार को एक दिन यानी बुधवार शाम तक का समय दिया गया है। बुधवार शाम तक सरकार जाट आरक्षण का नोटिफिकेशन पेश करे, नहीं तो बृहस्पतिवार से प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा।
जब तक नोटिफिकेशन नहीं मिलेगा, तब तक धरना जारी रहेगा। इस मौके पर सरोहा खाप प्रधान रणधीर सिंह, प्रधान केदार सिंह कादियान, प्रधान तस्वीर राठी, रामकरण हुड्डा, इंद्रसिंह हुड्डा और कपूर सिंह राठी मौजूद रहे।
चंडीगढ़ में इन्होंने किया धरना शुरू
प्रधान महेंद्र सिंह नांदल ने बताया कि चंडीगढ़ में प्रधान सुरेंद्र सिंह दहिया, धर्मपाल हुड्डा, कैप्टन जगवीर मलिक, सूबे सिंह सैमाण, महावीर सिंह कुंडू और टेकराम कंडेला आदि खाप प्रतिनिधि धरने पर बैठे हैं।