{"_id":"56ee589a4f1c1bf425f14db5","slug":"jat-protest-haryana-jat-jat-reservation-rohtak-haryana-jat-leader","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाट आरक्षण: अब पक्ष-विपक्ष के जाट नेताओं की नब्ज टटोलेंगे नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाट आरक्षण: अब पक्ष-विपक्ष के जाट नेताओं की नब्ज टटोलेंगे नेता
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Sun, 20 Mar 2016 04:05 PM IST
विज्ञापन
जाट आंदोलन, जाट आरक्षण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाट आरक्षण मामले को लेकर अब युवा जाट नेता पक्ष और विपक्ष के जाट नेताओं की नब्ज टटोलेंगे। पक्ष-विपक्ष के जाट नेताओं से बातचीत कर आरक्षण के लिए उनकी राय जानी जाएगी। इसके साथ ही विधानसभा में पुरजोर तरीके से आरक्षण का मुद्दा उठाने की मांग की जाएगी। शनिवार को युवा जाट एकता मंच के सदस्य सतीश राणा और विनीत धनखड़ ने जाट भवन में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान यह बात कही।
उन्होंने कहा कि आरक्षण को लेकर सरकार को 31 मार्च तक का समय दिया गया है। इस अवधि में आरक्षण नहीं मिलने पर युवा जाट नेता आंदोलन की आगामी रणनीति बनाएंगे। इससे पहले सत्ताधारी पार्टी के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ और प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला से मिला जाएगा। इसके साथ ही कांग्रेस में पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा, सांसद दीपेंद्र हुड्डा, किरण चौधरी और इनेलो से सांसद दुष्यंत चौटाला और अभय चौटाला से भी मुलाकात की जाएगी।
पक्ष और विपक्ष के जाट नेताओं से आरक्षण को लेकर राय जानी जाएगी। उधर, युवा जाट एकता मंच के संयोजक नवीन मलिक समेत उनकी टीम ने सुनारिया जेल में पहुंच यहां बंद जाटों का हालचाल जाना। पदाधिकारियों ने बताया कि रविवार को जेल में बंद जाट लोगों की पूरी लिस्ट मिल जाएगी। वकीलों के पैनल को यह लिस्ट दी जाएगी। निर्दोषों के लिए हर स्तर पर लड़ाई लड़ी जाएगी।
विज्ञापन
रोहतक में 21 सदस्यीय कमेटी का गठन
शुक्रवार को चंडीगढ़ में चीफ सेक्रेटरी से मुलाकात के बाद खाप प्रतिनिधि और युवा जाट नेता प्रत्येक जिले से 21-21 लोगों की कमेटी बनाएंगे। कमेटी का काम होगा कि बिना सबूतों के किसी आंदोलनकारी की गिरफ्तारी नहीं होने दे। रोहतक जिले से इस कमेटी में खाप प्रवक्ता तुलसी ग्रेवाल, प्रधान धर्मपाल हुड्डा, प्रधान महेंद्र सिंह नांदल, प्रधान हरदीप अहलावत, इंद्र सिंह हुड्डा, कैप्टन जगबीर मलिक, आनंद सिंह, बलराज सिंह, प्रकाश बुधवार, सुखबीर सिंह, ओमप्रकाश सरपंच और शिवधन देशवाल समेत अन्य लोगों को शामिल किया गया है।
जाट भवन में धरना जारी
जाट आरक्षण की मांग को लेकर जाट भवन में चल रहा धरना शनिवार को भी जारी रहा। हालांकि शनिवार को जाट समाज के लोगों ने भवन के अंदर ही धरना दिया। दिन भर आसपास के गांवों से लोग आकर धरने का समर्थन करते रहे। धरना दे रहे जाटों का कहना है कि आरक्षण मिलने तक वे पीछे नहीं हटेंगे।