फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   jat andolan, indian railway, cancel train list, train, ambala city, haryana

जाट आंदोलन: अब 14 मार्च तक रद रहेगी 20 ट्रेनें

Wed, 09 Mar 2016 10:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला सिटी।
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला सिटी। Updated Wed, 09 Mar 2016 10:57 AM IST
विज्ञापन
jat andolan, indian railway, cancel train list, train, ambala city, haryana
train - फोटो : pti
जाट आंदोलन के कारण डिस्टर्ब हुआ रेल यातायात अभी तक भी पूर्ण रूप से सुचारू नहीं हुआ है। इसी के चलते अंबाला रेल मंडल ने हाईकमान के आदेशानुसार 20 ट्रेनों की आवाजाही को अब 14 मार्च तक रद करने का फैसला लिया है। ये ट्रेने अभी तक 7 मार्च तक रद थी, लेकिन अब इन ट्रेनों को 14 मार्च तक रद किया जाएगा।
विज्ञापन


डीआरएम दिनेश कुमार व सीनियर डीसीएम प्रवीण गौड़ द्विवेदी ने बताया कि रेलवे हाईकमान के आदेशानुसार इन ट्रेनों को फिलहाल रद किया गया है। जैसे ही हाईकमान से इन ट्रेनों को चलाने की पूरी तरह से क्लीयरेंस मिल जाएगी, तभी इन ट्रेनों को शुरू किया जाएगा। इन ट्रेनों वे ट्रेने शामिल है, जो हरियाणा के जाट बहुबल जिलों से होकर आगे की ओर गुजरती है। लिहाजा इन ट्रेनों को अभी रद ही रखा गया है।
विज्ञापन


चौदह मार्च तक रद रहने वाली इन ट्रेनों में दिल्ली-पठानकोट एक्सप्रेस, फिरोजपुर-दिल्ली-सराय रोहिला एक्सप्रेस, दिल्ली सराय रोहिला-फिरोजपुर एक्सप्रेस, दिल्ली-फाजिल्का एक्सप्रेस, फाजिल्का-दिल्ली एक्सप्रेस, पठानकोट-दिल्ली एक्सप्रेस, बंठिडा-नई दिल्ली इंटरसिटी, नई दिल्ली- बठिंडा एक्सप्रेस, नई दिल्ल्री-लुधियाना एक्सप्रेस, लुधियाना-नई दिल्ली एक्सप्रेस, मोगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस, नई दिल्ली-मोगा एक्सप्रेस, जयपुर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, चंडीगढ़-जयपुर एक्सप्रेस, चंडीगढ़-अजमेर एक्सप्रेस, अजमेर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, बठिंडा-दिल्ली एक्सप्रेस, दिल्ली-बठिंडा एक्सप्रेस, भिवानी-कालका एक्सप्रसे व कालका-भिवानी एक्सप्रेस शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed