फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Jalalabad AAP MLA Goldie Kamboj father Surinder Kamboj arrested by police

जलालाबाद आप विधायक के पिता गिरफ्तार: दुष्कर्म के झूठे मामले में राजीनामा करवाने के नाम पर मांगे 10 लाख रुपये

Fri, 21 Apr 2023 04:53 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 21 Apr 2023 04:53 PM IST
सार

एक महिला ने सुनील पर आरोप लगाया था कि उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए हैं। इसी मामले का राजीनामा कराने के लिए सुरिंदर ने पैसा मांगा था। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी और पुलिस ने सुरिंदर कंबोज को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
Jalalabad AAP MLA Goldie Kamboj father Surinder Kamboj arrested by police
सुरिंदर कंबोज - फोटो : फाइल

विस्तार

पुलिस ने शुक्रवार को महिला से दुष्कर्म करने के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर एक प्रॉपर्टी डीलर से दस लाख रुपये वसूलने के प्रयास में जलालाबाद से आप विधायक जगदीप कंबोज उर्फ गोल्डी के पिता सुरेंदर कंबोज समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने विधायक के पिता समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पीड़ित प्रॉपर्टी डीलर सुनील कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि 20 अप्रैल दोपहर बाद साढ़े तीन बजे उसे एक महिला का फोन आया। महिला ने कहा कि उसने अपना पुराना मकान बेच दिया है,  नया मकान खरीदना है। वह डॉक्टर खान वाली गली के पास खड़ी है। सुनील कुमार ने बताया कि वह बाइक लेकर उसके पास पहुंचा और उसे बिठाकर एक मकान दिखाकर घर लौट आया। उसी दिन शाम पांच बजे महिला का फोन आया उसका बेटा उसे पीट रहा है कि तुम सुनील के साथ क्या करने गई थी? थोड़ी देर बाद महिला की बहू का फोन आया कि तुम मकान दिखाते हो या महिलाओं के साथ दुष्कर्म करते हो। यह बात सुनकर वह हैरान रह गया। इसके बाद उसे आप विधायक जगदीप कंबोज के पिता सुरेंदर कंबोज का फोन आया कि महिला तुम्हारे खिलाफ दुष्कर्म का पर्चा दर्ज करवाने के लिए सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाने जा रही है। अगर राजीनामा करना है तो मेरे पास आ जाओ।
विज्ञापन


सुनील ने कहा कि वह सुरेंदर कंबोज के घर चला गया। सुरेंदर ने महिला व उसके बाकी सदस्यों संग मोबाइल पर बातचीत की और राजीनामा करने की एवज में 10 लाख रुपये की मांग की। सुनील ने पुलिस को शिकायत दी कि आरोपी दुष्कर्म के झूठे आरोप में फंसा कर उससे लाखों रुपये ऐंठने का प्रयास कर रहे हैं। उसकी शिकायत पर पुलिस ने सुरेंदर कंबोज, महिला, उसके बेटे और बहू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। चारों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सुरेंदर कंबोज के विरुद्ध पहले ही 14 फौजदारी मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक बोले- जो भी गैर-कानूनी काम करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी
विधायक गोल्डी का कहना है कि उसका अपने पिता के साथ कोई संबंध नहीं है। पिता उससे अलग रहते हैं। भगवंत मान सरकार में जो भी गैरकानूनी काम करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। 


प्रॉपर्टी डीलर पर भी दुष्कर्म का मामला दर्ज
वहीं, पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर सुनील कुमार के खिलाफ भी दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसके पति की तीन साल पहले मौत हो चुकी है। उसके ऊपर फौजदारी मुकदमा होने के कारण वह कर्जदार हो गई थी। उसने प्रॉपर्टी डीलर सुनील कुमार को मकान दिखाने की बात कही, ताकि वह कर्ज उतार सके। उसने मकान दिखाने के बहाने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस अधिकारी अतुल सोनी ने बताया कि महिला के विरुद्ध भी एक मुकदमा दर्ज है। वह अपने पति को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में सजा काट चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed