{"_id":"57ed2a884f1c1bdc76573d3e","slug":"indian-army-surgical-strike-in-pok-rs-malik-said-its-only-trailer-full-picture-remained","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'संभल जाए पाकिस्तान, ये तो मात्र ट्रेलर है, पूरी पिक्चर तो अभी बाकी है'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'संभल जाए पाकिस्तान, ये तो मात्र ट्रेलर है, पूरी पिक्चर तो अभी बाकी है'
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Updated Fri, 30 Sep 2016 11:39 AM IST
विज्ञापन
इंडियन आर्मी
- फोटो : Self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान कभी अपनी हरकतों से बाज नहीं आता। 1962-1965 की लड़ाई हो या फिर 1971 की। सभी लड़ाई में पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ी। 1999 में हुए कारगिल युद्ध में भी ऐसे ही हालात बने तो जो अब बने हुए हैं।
सरकार एक आदेश दे तो हरियाणा के पूर्व सैनिक संघ से जुड़े सवा लाख से अधिक पूर्व सैनिक भी सीमा पर जाकर जंग के लिए तैयार हैं। यह कहना है हरियाणा पूर्व सैनिक संघ के प्रदेशाध्यक्ष कर्नल आरएस मलिक का। बृहस्पतिवार को अमर उजाला से हुई बातचीत में उन्होंने भारतीय सेना की ओर से की गई कार्रवाई पर बधाई दी।

कर्नल ने सुनाई कारगिल युद्ध की कहानी
demo pic
- फोटो : demo pic
कर्नल आरएस मलिक ने बताया कि कारगिल युद्ध से पहले भी पाकिस्तानियों ने भारतीय बंकरों पर कब्जा कर लिया था। उस समय भी भारतीय सेना ने पाकिस्तान को धूल चटाई थी। कहा कि हरियाणा पूर्व सैनिक संघ में सवा लाख से अधिक पूर्व सैनिक है। ऐसे में सीमा पर खड़े जवान खुद को अकेला न समझे।
सरकार के एक आदेश पर पूर्व सैनिक भी कंधे से कंधा मिलाकर उनके साथ जंग लड़ने को तैयार है। सभी को एकजुट होकर दिखाना होगा कि यह ऑपरेशन मात्र एक ट्रेलर, पूरी फिल्म तो अभी बाकी है। उधर, पूर्व सैनिक संघ के प्रवक्ता कैप्टन जगवीर मलिक ने कहा कि भारतीय सेना का पाकिस्तान को दिया गया यह जवाब काबिले तारीफ है।